Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों की शुरुआत के साथ बढ़ सकता है आपके घुटनों का दर्द, अभी से लें ये 5 हर्ब्स

Winters knee pain remedies: सर्दियों में घुटने के दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें से एक है ब्लड सर्कुलेशन का धीमा पड़ना और हड्डियों में अकड़न का बढ़ जाना।

सर्दियों की शुरुआत के साथ बढ़ सकता है आपके घुटनों का दर्द, अभी से लें ये 5 हर्ब्स

Written by Pallavi |Published : September 28, 2022 1:49 PM IST

सर्दियों की शुरुआत से पहले अक्सर लोगों में कुछ बीमारियां बढ़ जाती हैं। जैसे कि घुटनों का दर्द। घुटनों का दर्द (winters knee pain) सर्द हवाओं के साथ इसलिए बढ़ने लगता है क्योंकि तापमान कम होने लगता है। ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित रहता है, फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है, हड्डियों में अकड़न बढ़ने लगता है और यही घुटनों के दर्द का कारण बन सकता है। ऐसे में आप मौसम की शुरुआत के साथ अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें तो इस समस्या से बच सकते हैं। तो, आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो कि आयुर्वेद में दर्द निवारक (anti inflammatory herbs) कहे जाते हैं।

1. हल्दी की गांठ-Turmeric Root

हल्दी की गांठ घुटनों के दर्द में (winters knee pain remedies) काफी कारगर है। दरअसल, हल्दी की गांठ में क्यूरी क्यूमिन (curcumin) होता है जो कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि घुटनों के दर्द में काफी कारगर तरीके से काम करता है। इसके अलावा इसमें हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो कि सूजन को कम करता है और दर्द से निजात दिलाने में मददगार है। तो, घुटनों के दर्द में हल्दी की गांठ पीस लें, इसे दूध और गर्म पानी में मिला कर पिएं।

2. नीलगिरी की चाय-Eucalyptus

नीलगिरी की पत्तियों की चाय दर्द और सूजन के साथ घुटनों में आई अकड़न को भी कम करने में मददगार है। दरअसल, नीलगिरी की पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि समय के साथ दर्द को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये सूजन की समस्या में भी कारगर है। तो, नीलगिरी को पानी में उबाल लें, इसमें शहद मिलाएं और इसकी चाय पिएं।

Also Read

More News

3. लहसुन का सूप-Garlic soup

लहसुन का सूप घुटनों के दर्द वाले लोगों के लिए काफी कारगर है। दरअसल, लहसुन में diallyl disulfide नाम का एक कंपाउंड होता है जो कि घुटनों के दर्द में काफी कारगर तरीके से काम करता है। साथ ही इसमें एंटीइंफ्लेमेटी तत्व होते हैं जो कि घुटनों के दर्द को दूर कर सकते हैं। साथ ही ये सूप सूजन की समस्या में भी कारगर है। तो, सर्दियों से पहले से ही लहसुन का सूप पीना शुरू करें।

4. काली मिर्च और देसी घी -Black Pepper with desi ghee

काली मिर्च को पीस लें और इसमें देसी घी मिला लें। अब इसे खाएं और गर्म पानी पिएं। काली मिर्च जहां एंटी इंफ्लेमेटी है वहीं देसी घी हड्डियों के बीच नमी पैदा करता है। इससे अकड़न नहीं होती है और आप घुटनों के दर्द से बच सकते हैं। इस तरह घुटनों के दर्द में काली मिर्च और देसी घी का सेवनफायदेमंद है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. अजवाइन का काढ़ा-Ajwain kadha

अजवाइन का काढ़ा घुटनों के दर्द में काफी कारगर है। अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए अजवाइन को पानी में उबाल लें और फिर इसे छान लें। अब इस पानी में नमक मिलाएं और आराम से पिएं। ये आपके लिए कारगर तरीके से काम कर सकता है। इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण, दर्द और सूजन को करने में मददगार है तो वहीं ये गाउट की समस्या में भी कारगर है।

About the Author

... Read More