Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ayurvedic Herbs For Black Hair: सफेद बालों से हर किसी को डर लगता है क्योंकि, यह एक ऐसी समस्या बन गया है जो ना केवल तेजी से बढ़ रही है बल्कि, कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या (gray hair) को छुपाने के लिए लोग बालों में हेयर कलर, डाई और मेंहदी जैसी चीजें अप्लाई करते हैं। इन चीजों में कई तरह के केमिकल्स होते हैं जो बालों को नुकसान (side effects of hair coloring) पहुंचता है और आगे चलकर बालों से जुड़ी अन्य प्रॉब्लम्स भी बढ़ सकती हैं।
वहीं, अगर बालों को नेचुरली काला रखने और उन्हें सफेद होने से बचाने की बात की जाए तो कुछ नेचुरल चीजें इसमें बहुत कारगर साबित हो सकती हैं। आयुर्वेद में बालों को काला रखने और बालों की हेल्थ सुधारने के लिए कई आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में बताया गया है। कुछ ऐसी ही हर्ब्स के इस्तेमाल की सलाह आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भवसार(Dr Dixa Bhavsar, Ayurvedic Expert)भी देती हैं। उनके अनुसार, इन हर्ब्स की मदद से बालों को अंदर-बाहर से स्वस्थ रखने और उन्हें सफेद होने से बचाया जा सकता है।
बालों के लिए आंवला एक फायदेमंद जड़ी-बूटी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स (Amla is rich in antioxidants) और विटामिन सी (vitamin C) जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व बालों के असमय सफेद होने की समस्या को कम करते हैं। आप बालों के लिए आप आंवले का इस्तेमाल इन तरीकों से कर सकते हैं-
आप आंवले की चटनीबनाकर या कच्चा ही इसका सेवन अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं।
आंवला के पाउडर को देसी घी के साथ खा सकते हैं
आंवले का जूस खाली पेट पी सकते हैं।
आंवला सुपारी या आंवला का मुरब्बा भी इसके फायदे पाने का काम कर सकते हैं।
बालों में आंवले का तेल लगा सकते हैं।
काले तिल के बीज (Black sesame seeds) आपके बालों में मेलनिन की मात्रा बढ़ाने (produce melanin) का काम करता है। यह एक ऐसा तत्व है जो बालों और स्किन को पिगमेंट देने का काम करता है। बालों के लिए तिल के बीजों (Balon ke liye til ke fayde) का इस्तेमाल इन तरीकों से किया जा सकता है-
माउथ फ्रेशनर की तरह आप रोजाना 1 चम्मच तिल के बीज चबा सकते हैं।
तिल के लड्डू (Til ke laddoo) या चिक्की बनाकर आप सर्दियों में इसका सेवन कर सकते हैं।
रोटी, सलाद और चाट बनाते समय उसमें तिल के बीज मिलाए जा सकते हैं।
तिल के बीजों के गुणों की बात करें तो इसमें विटामिन बी (Vitamin B) की मात्रा काफी अधिक होती है। तिल के तेल से सिर की मसाज करने से आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता (Sesame seed oil helps increase scalp circulation ) है जिससे बाल स्वस्थ बनते हैं और समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या कम (Sesame seeds oil helps in prevent greying) हो सकती है।
मुनक्का या काली किशमिश में आयरन और विटामिन सी जैसे पॉवरफुल इंग्रीडिएंट्स हैं। ये शरीर में मिनरल्स के अवशोषण में मदद करते हैं। सही पोषण से बालों को भी हेल्दी रखने और समय से पहले सफेद होने से बचा जा सकता है।
5-6 काली किशमिश लें और उसे रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसे चबाकर खा लें।