
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 5, 2025 10:24 PM IST
Mint-Turmeric Herbal Tea: वजन कम करने से लेकर सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए (Home remedies for cough and cold) हर्बल चाय पीने का नुस्खा आजमाया जाता है। हर्बल टी में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों (ayurvedic herbs) और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है,जो अपने चिकित्सिय गुणों (medicinal properties) की वजह से हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। हल्दी (haldi) और पुदीने (pudine) जैसे हेल्दी इंग्रीडिएंट्स से अलग-अलग मौसम में हर्बल चाय (Herbal Tea) बनाकर पी जाती है और इस प्रकार की चाय पर लोगों को भरोसा होता है। इस लेख में पढ़ें हल्दी और पुदीने की चाय पीने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में साथ ही जानें यह चाय तैयार करने का तरीका। (Mint-Turmeric Herbal Tea In Hindi)
सर्दियों में कम एक्सरसाइज, ज्यादा खाने-पीने और कम फिजिकल एक्टिविटीज और ज्यादा आराम करने से (causes of weight gain in winters) लोगों का वजन तेजी से बढ़ जाता है। इसी बढ़े हुए वजन से छुटकारा पाने के लिए बाद में लोगों को काफी ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ती है। हल्दी और पुदीने के पत्तों (mint leaves) से बनी चाय आपके वजन को कम करने में मदद करती है।
हल्दी और पुदीने में फैट-बर्निंग तत्व (fat burning properties) होते हैं जो शरीर में फैट को जमा नहीं होने देते हैं और इससे वजन को नियंत्रण में रखने में मदद होती है। (natural remedies to control weight gain in winters)
हल्दी में नेचुरल एंटी-बैक्टेरियल तत्व (anti-bacterial properties) होते हैं और हल्दी को एंटीसेप्टिक (antiseptic) की तरह लम्बे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। वहीं, मिंट के से सेवन से पाचनशक्ति बढ़ती है और शरीर की मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ती है। वहीं, हल्दी में पाया जाने वाला कर्क्यूमिन (curcumin ) नामक तत्व वेट लॉस में भी मददगार पाया जाता है।