दांतों से पीलापन हटाने के साथ कैविटी को भी दूर करते हैं ये 4 आयुर्वेदिक तरीके, मसूड़ों की सूजन भी होगी दूर

जब बोलते वक्त या हंसते वक्त पीले दांत दिखते हैं तो वो आपके हाइजीन स्टेटस के बारे में सब कुछ बता देते हैं। जब किसी से बात करते वक्त या मीटिंग में इंसान को इस चीज का एहसास होता है तो उसका कॉन्फीडेंस तुरंत गिर जाता है। और तो और कुछ लोग तो ऐसे होते हैं तो पीले दांतों के लिए सबसे सामने ही टोक देते हैं। उस मौके पर इंसान इतनी बेइज्जती महसूस करता है कि उसे समझ नहीं आता वह क्या करे! लेकिन अगर आप पहले से अपने दांतों के बारे में सोचें तो शायद आपको ऐसी घड़ी का सामना न करना पड़े। अभी तक दांतों से पीलापन हटाने के लिए आपने बेकिंग सोडा, नमक, नींबू, बनाना पील और कोलगेट का इस्तेमाल सुना होगा। लेकिन आज हम आपको दांतो से पीलापन हटाने और ​कैविटी को दूर करने के लिए ऐसे आयुर्वेदिक तरीके बता रहे हैं जो असर करने के साथ ही किसी भी तरह के साइड इफेक्ट नहीं देते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : October 16, 2020 11:36 AM IST

जब बोलते वक्त या हंसते वक्त पीले दांत दिखते हैं तो वो आपके हाइजीन स्टेटस के बारे में सब कुछ बता देते हैं। जब किसी से बात करते वक्त या मीटिंग में इंसान को इस चीज का एहसास होता है तो उसका कॉन्फीडेंस तुरंत गिर जाता है। और तो और कुछ लोग तो ऐसे होते हैं तो पीले दांतों के लिए सबसे सामने ही टोक देते हैं। उस मौके पर इंसान इतनी बेइज्जती महसूस करता है कि उसे समझ नहीं आता वह क्या करे! लेकिन अगर आप पहले से अपने दांतों के बारे में सोचें तो शायद आपको ऐसी घड़ी का सामना न करना पड़े। अभी तक दांतों से पीलापन हटाने के लिए आपने बेकिंग सोडा, नमक, नींबू, बनाना पील और कोलगेट का इस्तेमाल सुना होगा। लेकिन आज हम आपको दांतो से पीलापन हटाने और ​कैविटी को दूर करने के लिए ऐसे आयुर्वेदिक तरीके बता रहे हैं जो असर करने के साथ ही किसी भी तरह के साइड इफेक्ट नहीं देते हैं।

ये हैं 4 आयुर्वेदिक तरीके

1. ऑयल पुलिंग : मुंह में तेल डालकर कुल्ला करने के तरीके को ऑयल पुलिंग कहते हैं। यह मसूड़ों और दांतों से कीटाणुओं को हटाने में मदद करता है और मुंह के छालों को भी कम करता है। ऑयल पुलिंग से मुंह की मांसपेशियां दुरुस्त होती हैं और उन्हें मजबूती व टोनिंग मिलती है। इस प्रेक्टिस को नियमित रूप से करने से दांतों का पीलापन होता है। ऑयल पुलिंग करने के लिए आप नारियल का तेल, सरसों का तेल या जैतून का तेल कुछ भी चुन सकते हैं।

2. बबूल या नीम की डंडी : ये जड़ी-बूटियाँ एंटी-माइक्रोबियल हैं। उन्हें चबाने से एंटी-बैक्टीरियल एजेंट निकलते हैं जो ओरल हेल्थ को बनाए रखने में मदद करते हैं। इन्हें यूज करने के लिए नीम या बबूल की डंडी लें, इन्हें मुंह में रखकर चबाएं और फिर डंडी को दांतों पर रगड़ें। इससे बैक्टीरिया का विकास रुकता है और मुंह में टॉक्सिंस भी निकलते हैं।

3. हर्बल माउथवॉश : त्रिफला या यष्टिमधु का काढ़ा एक जबरदस्त हर्बल माउथवॉश के रूप में कार्य करता है। दांतों से पीलापन हटाने के साथ ही यह ओरल हेल्थ को बनाए रखने और मुंह के छालों को कम करने में भी मदद करता है।

4. दिन में 2 बार ब्रश करना : दिन में हर व्यक्ति को कम से कम 2 बार ब्रश करना चाहिए। इससे दांतों में छिपे बैक्टीरिया मर जाते हैं और दांतो का पीलापन भी हटता है। जब भी खाना खाएं तो तुरंत कुल्ला करें।

इन 2 बातों को रखें ध्यान

1. आपको सब्र रखने की जरूरत है। कोई भी चीज रातोंरात नहीं होती है। आप ऊपर बताए गए किसी भी तरीके को फॉलो करें, इस चीज का यकीन रखें कि रिजल्ट दिखने में थोड़ा समय जरूर लगेगा।

2. किसी भी टिप्स को फॉलो कर रहे हैं तो उसकी प्रेक्टिस जरूर करें। ये ध्यान रखें कि आप जितनी ज्यादा प्रेक्टिस करेंगे उतनी ही जल्दी असर दिखेगा।