गांवों में आज भी लोग पीते हैं लोटे में पानी, हेल्थ से जुड़ी है यह आदत, जानें लोटा से पानी पीने के हैरान करने वाले फायदे

गिलास में पानी पीने की बजाय अगर आप लोटे से पानी पीते हैं तो यह आपकी हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। जानें लोटे से पानी पीने के सभी फायदे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 15, 2025 5:55 PM IST

Benefits of drinking water in lota: लोटा पानी पीने का एक पात्र है जो आमतौर पर पूजा या किसी अनुष्ठान के समय पर ही रसोई घर से बाहर निकाले जाते हैं। हालांकि, आज भी देश के ग्रामीण इलाकों में लोग लोटे से ही पानी पीते है। लोटे (Lota) का आकार बड़ा होता है और आमतौर पर एक गिलास की तुलना में एक लोटे में अधिक मात्रा में पानी भरा जा सकता है। इसीलिए, लोग आमतौर पर लोटे से पानी पीना पसंद नहीं करते और गिलास या बोतल से ही पानी पीते हैं। लेकिन, बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि, गिलास में पानी पीने की बजाय अगर आ लोटे से पानी (Lote mein pani peene ke fayde) पीते हैं तो यह आपकी हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानें लोटे से पानी पीने से क्या फायदे हो सकते हैं। ( drinking water in round vessel or lota health benefits in Hindi.)

क्यों गिलास की बजाय लोटे से पानी पीना है बेहतर? (Is drinking water in lota beneficial for health in Hindi)

एक्सपर्ट्स के अनुसार गिलास और लोटे से पानी पीने के फायदे और नुकसान इन बर्तनों के आकार पर निर्भर करता है। दरअसल, गिलास का आकार लम्बा और एक रेखीय होता है जिससे इसमें पानी रखने से गिलास का सरफेस टेंशन पानी में घुल जाता है। वहीं, लोटे का तला गोल होता है और उसका मुंह या ऊपर वाला हिस्सा भी गोल ही होता है जिससे, लोटे में सरफेस टेंशन नहीं बनता। एक्सपर्ट्स की मानें तो अधिक सरफेस टेंशन वाले बर्तन में पानी पीने से शरीर में तनाव बढ़ता है, पीड़ा बढ़ती है और कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं भी होती हैं। चूंकि लोटे में सरफेस टेंशन कम होती है इसीलिए, लोटे में भरकर पानी पीने से आपको अधिक लाभ हो सकता है।

इसी तरह अलग-अलग धातु जैसे स्टील, तांबा या पीतल से बने लोटे में पानी पीने से शरीर पर अलग-अलग तरह के प्रभाव पड़ते हैं और इनसे स्वास्थ्य को अलग-अलग तरह के फायदे भी हो सकते हैं। भारत के कई हिस्सों में स्टील तो अधिकांश जगहों पर तांबे के लोटे में लोग पानीपीते हैं। इसके लिए तांबे के लोटे में रातभर पानी भरकर रखा जाता है और अगले दिन उसका सेवन किया जाता है। (drinking water in copper vessel health benefits)

तांबे के लोटे में पानी पीने के फायदे क्या हैं? (Health benefits of drinking water in lota or round pot)

  • रातभर तांबे के लोटे में पानी रखने से तांबे के गुण पानी को साफ कर देते हैं जिससे पानी बैक्टेरिया फ्री हो जाता है और पानी साफ हो जाता है। (benefits of storing water in copper vessels)
  • तांबे के लोटे में पानी पीने से जोड़ों के दर्द की समस्या (joint pain problems) से राहत मिलती है।
  • कॉपर या तांबे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण (anti-inflammatory properties) होते हैं जो बदन दर्द की शिकायत कमकरते हैं।
  • इससे शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है, जिससे वजन कम होता है।
  • तांबे के लोटे में पानी पीने से ब्रेन फंक्शन भी बेहतर होता है। जिससे मेमरी बूस्ट होती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source