चाय छोड़ें, सुबह पिएं यह 'मैजिक ड्रिंक'; सर्दी-खांसी होगी दूर और मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी!

Benefits of Drinking Ginger Tulsi And Haldi Water: सुबह खाली पेट चाय की बजाय अदरक, तुलसी और हल्दी का काढ़ा पिया जाए तो सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी बीमारी दूर (Adrak Tulsi Haldi Ka Kadha Pine Ke Fayde) होती है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 21, 2026 2:41 PM IST

Benefits of Drinking Ginger Tulsi And Haldi Water: सर्दियों में सुबह खाली पेट चाय की बजाय अदरक, तुलसी और हल्दी का काढ़ा पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि सुबह अदरक, तुलसी और हल्दी का काढ़ा पीने से सर्दी, जुकाम और संक्रमण से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं।

सर्दियों के मौसम में अदरक, तुलसी और हल्दी का काढ़ा पीने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है। जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।

अदरक-तुलसी-हल्दी का काढ़ा पीने के फायदे- Adrak Tulsi Haldi Ka Kadha Pine Ke Fayde

  1. इम्यूनिटी स्ट्रांग- अदरक, तुलसी और हल्दी का काढ़ा पीने से सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां दूर होती हैं। हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन (Curcumin) और तुलसी के एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति देते हैं। अदरक शरीरकी कोशिकाओं को पुनर्जीवित करता है। इससे मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है। सर्दियों में जिन लोगों को अक्सर सर्दी-खांसी से जुड़ी समस्या आती है, उन्हें अदरक, तुलसी और हल्दी का काढ़ा जरूर ट्राई करना चाहिए।
  2. वेट लॉस करता है- आयुर्वेद के अनुसार, अदरक 'अग्नि' (पाचन शक्ति) को बढ़ाती है। यह काढ़ा पीने से भारीपन, गैस और अपच की समस्या दूर होती है और शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। सर्दियों में रोज सुबह अदरक, तुलसी और हल्दी का काढ़ा पीने से पेट पर जमा चर्बी पिघलती है। ये आयुर्वेदिक काढ़ा वजन को धीरे-धीरे घटाता है।
  3. श्वसन तंत्र के लिए फायदेमंद- आयुष मंत्रालय के पोस्ट के अनुसार, पुरानी सर्दी, खांसी, जुकाम और अस्थमा जैसी श्वसन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी अदरक, तुलसी और हल्दी का काढ़ा फायदेमंद होता है। अदरक का विटामिन B6, मैग्नीशियम, पोटेशियम गले की खराश और सूजन को कम करता है। वहीं, तुलसी के एंटी बैक्टीरियल गुण पुराने कफ को बाहर निकालने में मदद करता है।
  4. तनाव कम करता है- कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि तुलसी एक 'एडेप्टोजेन' (Adaptogen) रूप में काम करती है। तुलसी का सेवन करने से दिमाग को तनाव से लड़ने की क्षमता मिलती है। सर्दियों में ये आयुर्वेदिक काढ़ा पीने से मन और दिमाग शांत रहता है। ठंड के कारण जिन लोगों को अक्सर मूड स्विंग्स और डिप्रेशन की समस्या होती है, उन्हें ये काढ़ा जरूर पीना चाहिए।

अदरक-तुलसी-हल्दी के काढ़े की रेसिपी- Ginger, basil, and turmeric decoction recipe

  • इस काढ़े को घर पर बनाने के लिए एक बर्तन में 1 गिलास पानी उबालें।
  • उबले हुए पानी में 2 इंच की अदरक, 3-4 तुलसी के पत्ते और हल्दी डालें।
  • इस मिश्रण को तब तक उबालें जब तक पानी आधा (1 कप) न रह जाए।
  • सबसे आखिर में इस पानी को छलनी की मदद से छान लें।
  • आपका अदरक, तुलसी और हल्दी का काढ़ा तैयार हो चुका है।
  • काढ़े को हल्का गुनगुना होने पर घूंट-घूंट करके पिएं।
  • काढ़े का स्वाद बदलने के लिए आप उसमें शहद मिला सकते हैं।

किन लोगों को अदरक, तुलसी और हल्दी का काढ़ा नहीं पीना चाहिए

यूं तो अदरक, तुलसी और हल्दी का काढ़ा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। पर कुछ लोगों को ये काढ़ा बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में।

  • जिन लोगों बहुत ज्यादा एसिडिटी है।
  • जिसकी पाचन शक्ति कमजोर है।
  • प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाएं

अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या है तो अदरक, तुलसी और हल्दी के काढ़े का सेवन करने से पहले एक बार आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Highlights

  • अदरक, तुलसी- हल्दी का काढ़ा सर्दी- जुकाम से बचाता है।
  • ये काढ़ा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वेटलॉस करता है।
  • ये काढ़ा प्रेग्नेंट महिलाओं को बिल्कुल नहीं पीना चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source