नसों में छुपे बैड कोलेस्ट्रॉल को निचोड़कर बाहर फेंक देगा यह ड्रिंक, बस सुबह इस तरह करें सेवन

Bad Cholesterol kam karne ke liye Triphala: बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में अंदर की तरफ जमा होने लगा है और इससे नसें अंदर से संकरी होने लगती हैं। बता दें कि, बैड कोलेस्ट्रॉल ब्ल़ड सर्कुलेशन को धीमा बना देता है और इससे आपके हार्ट पर दबाव बढ़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 19, 2024 9:56 AM IST

Bad Cholesterol Ayurvedic Remedies: बैड कोलेस्ट्रॉल या एलडीएल (LDL) का लेवल जब शरीर में बढ़ जाता है तो इससे शरीर में कुछ बदलाव होने लगते हैं। ये बदलाव अलग-अलग तरह के लक्षणों (Symptoms of bad cholesterol) के तौर पर सुबह से लेकर रात के समय दिखायी देने लगते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में अंदर की तरफ जमा होने लगा है और इससे नसें अंदर से संकरी होने लगती हैं। बता दें कि, बैड कोलेस्ट्रॉल ब्ल़ड सर्कुलेशन को धीमा (Bad cholesterol affects the blood circulation) बना देता है और इससे आपके हार्ट पर दबाव (pressure on heart) बढ़ सकता है। यह प्रेशर बढ़ने से हार्ट के लिए खून को पम्प कर पाने में दिक्कतें आने लगती हैं। इतनी अधिक मेहनत करने के कारण हार्ट पर दबाव बढ़ता जाता है और हार्ट अटैक का रिस्क (risk factors of heart attack) भी बढ़ने लगता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic remedies to get rid of bad cholesterol)

जैसा कि बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा होकर रक्त के संचार में रूकावट डालने लगता है। इसीलिए, इस ब्लॉकेज को साफ करना मंहत्वपूर्ण है। एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने के लिए आयुर्वेदिक हर्ब्स (Ayurvedic herbs to clean blockage in nerves) की मदद ली जा सकती है। त्रिफला ऐसा ही एक फॉर्मूला है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को क्लीन करने में मदद कर सकता है।

त्रिफला में आंवला (Amla), हरड़ या हरिताकी (Haritaki or Hareda) और बहेड़ा (Baheda) जैसी गुणकारी हर्ब्स का मिश्रण होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Micronutrients) से भरपूर होता है। इससे ना केवल बॉडी डिटॉक्स (Body detox) में मदद होती है बल्कि, नसों की अंदर से सफाई भी हो जाती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए त्रिफला का सेवन कैसे करना चाहिए?

एक गिलास गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच त्रिफला पाउडर मिक्स करें।

इस पानी में मेथी के बीजों का पाउडर (1 चम्मच की मात्रा में ) भी मिक्स करें।

अब इस ड्रिंक को पीएं। बेहतर परिणाम के लिए त्रिफला वाला यह पानी सुबह खाली पेट ही पीएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source