एसिडिटी से हो रही है सीने में जलन तो कल से ही ट्राई करें ये 2 नुस्खे, सर्दियों में पेट भी रहेगा टनाटन

Acidity ke gharelu upay: बार-बार होनेवाली एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए ट्राई करें न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा सुझाए गए ये नेचुरल उपाय।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 13, 2024 11:52 AM IST

Acidity home remedies: एसिडिटी की शिकायत उन लोगों में अधिक देखी जाती है जिनके खाने-पीने का समय तय नहीं होता और जो अनाप-शनाप या फास्ट फूड (Fast foods) जैसी चीजें अधिक खाते हैं। काम की भागदौड़ और समय की कमी के बीच लोग ना तो समय पर खाना खा पाते हैं और ना ही वे एक्सरसाइज या किसी भी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी कर पाते हैं। पेट से जुड़ीं समस्याएं उन लोगों में भी काफी कॉमन हैं जो डेस्क जॉब (Desk Jobs) करते हैं या लगातार कई-कई घंटें एक ही जगह पर बैठकर काम करना पड़ता है।

सर्दियों में पाचन तंत्र स्लो हो जाता है और इसीलिए हो सकता है कि आपको ठंड के दिनों में एसिडिटी, पेट में गैस और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं अधिक महसूस हो। अगर आपको भी इन दिनों एसिडिटी, खट्टी डकारों या इनडायजेशन जैसी समस्याएं अधिक महसूस हो रही हैं तो आप सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन रुजुता दिवेकर की टिप्स (Rujuta Diwekar Health Tips) फॉलो कर सकते हैं। करीना कपूर (Kareena Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसी सेलिब्रिटीज की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने सर्दियों में एसिडिटी से आराम दिलाने वाले कुछ नुस्खे बताए। आप भी ये घरेलू उपाय ट्राई कर सकते हैं और एसिडिटी से आराम पा सकते हैं।

एसिडिटी कम करेंगे ये घरेलू उपाय (Natural remedies for getting rid of acidity problem at home)

छाछ  में मिलाएं हींग (Hing with Buttermilk)

छाछ या मट्ठा पीना खाना खाने के बाद उसे पचाने में मदद कर सकता है। लंच के बाद आप एक गिलास छाछ पीने से आपकी पाचन शक्ति बढ़ सकती है। अगर आपको एसिडिटी की परेशानी है तो आप छाछ में थोड़ी-सी हींग (Chach mein hing milakar peene ke fayde) मिलाकर पी सकते हैं दही में प्रोबायोटिक्स (probiotics) पाए जाते हैं जो गट यानि आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। वहीं, हींग का सेवन करने सेपेट की गैस कम होती है और पाचन शक्ति भी बढ़ती है। इससे, एसिडिटी से आराम मिलता है और पेट की जलन भी कम होती है।

ऐसे बनाएं हींग वाली छाछ

  • थोड़ा-सा दही (curd) लें और पानी के साथ इसे मिक्सी में पीसकर छाछ बना लें।
  • अब छाछ में काला नमक (Black salt), भुने हुए जीरे का पाउडर (roasted cumin seeds powder) और चुटकीभर हींग (Hing) मिलाएं।
  • आप इसमें धनिया के पत्ते भी मिला सकते हैं।

रोज पिएं खस का पानी (Drink Khas water to treat acidity problem)

खस (vetiver roots ) को पानी में भिगोकर रोजाना पीने से भी आपके पेट की समस्याएं कम होती हैं। खस की तासीर ठंडी होती है। यह आपके शरीर का तापमान संतुलित करता है और पेट की जलन भी शांत करता है। साथ ही साथ शरीर में जमा टॉक्सिंस को साफकरने में भी खस कारगर है।

एसिडिटी से आराम पाने के लिए आप खस की जड़ को पानी में भिगोएं और रातभर इसे यूं ही रहने दें। सवेरे इस पानी को खाली पेट पिएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source