मुंह के छाले से लेकर हेयर फॉल को कम करता है बबूल की छाल, रोजाना इस तरह करें इस्तेमाल

Babool ki Chaal ke Fayde : बबूल की छाल का काढ़ा पीने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : December 5, 2023 12:44 PM IST

Babool ki Chaal ke Fayde : आयुर्वेद में किसी भी समस्या का इलाज प्राकृतिक तरीके से करने की कोशिश की जाती है, इसलिए इसके साइड-इफेक्ट्स होने की संभावना काफी ज्यादा कम होती है। आयुर्वेद में मौजूद कुछ जड़ी-बूटियों का हम भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आप अपने छोटी-मोटी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इन जड़ी-बूटियों में बबूल की छाल शामिल है। बबूल की छाल आपको बाग-बगीचों और झाड़ियों में बहुत ही आसानी से मिल जाती है। इसके छाल का प्रयोग करने से आप पीरियड्स में होने वाले दर्द से लेकर हेयर फॉल की परेशानी (Hair Fall) को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं बबूल के छाल से सेहत को होने वाले फायदे और किस तरह करें इस्तेमाल (Acacia Use)? 

पीरियड्स दर्द से दिलाए आराम

बबूल के छाल से तैयार काढ़ा का सेवन करने से पीरियड्स के दिनों में होने वाली दर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है। यह इन दिनों होने वाली ऐंठन और दर्द को कम कर सकता है। अगर आप पीरियड्स में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं, तो नियमित रूप से कुछ दिनों तक बबूल के छाल का सेवन करें। 

मुंह के छाले से दिलाए राहत

बबूल के छाल से बना काढ़ा पीने से आपकी पेट से जुड़ी परेशानी को कम किया जा सकता है, जो मुंह में होने वाले छाले को कम कर सकता है। अगर आप छालों की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो बबूल के पेड़ की छाल का काढ़ा पिएं। इतना ही नहीं, आप बबूल के तनों से दातुन बनाकर अपने दांतों की क्लीनिंग भी कर सकते हैं। इससे दांतों की मजबूती बढ़ेगी। 

बालों का झड़ना करे कम

बबूल का काढ़ा पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है। जब हमारे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेट सही से होता है, तो इससे बालों को भरपूर रूप से पोषण प्राप्त होता है। इससे आप कुछ ही दिनों में बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। साथ ही यह बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा दे सकता है।

कमर दर्द से आराम

बबूल की छाल में दर्दनिवारक गुण होता है, जिससे आपको शरीर में होने वाले दर्द से आराम मिल सकता है। यह मुख्य रूप से कमर दर्द, पैरों में दर्द की परेशानी को कम कर सकता है। अगर आप कमर दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो नियमित रूप से बबूल के छाल का काढ़ा पिएं। इससे काफी हद तक लाभ मिलेगा।

वजन को करे कम

बबूल की छाल का काढ़ा पीने से आपका बढ़ता वजन काफी हद तक कम हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे वजन को तेजी से घटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह कई अन्य पोषक तत्वों का भंडार होता है, जो आपके वेट लॉस में काफी हद तक सहायक हो सकता है। 

बबूल की छाल का काढ़ा की रेसिपी?

बबूल की छाल का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर 1 पैन चढ़ाएं। इसके बाद इसमें 1 गिलास पानी डालें और इसे उबलने दें। अब इसमें 1 चम्मच करीब बबूल की छाल डालें और फिर से करीब 5 मिनट तक के लिए उबलने दें। अब इस पानी को छानकर इसका सेवन करें। 

बबूल की छाल का काढ़ा स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ रही हैं, तो इस स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.