इन 7 घरेलू उपायों से साफ हो जाती है किडनी की गंदगी, कम हो जाती है पथरी होने की संभावना

क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू उपायों के द्वारा आप अपनी किडनी को स्वयं डिटॉक्सिफाई कर सकते हैं? ताकि वह सुचारू रूप से अपना कार्य कर सके। जानिए कैसे।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 14, 2020 3:58 PM IST

किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अद्भुत छोटा सा अंग हैं। यह प्रत्येक दिन अतिरिक्त पानी और अपशिष्ट पदार्थों से छुटकारा पाने, विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने और शरीर को सुचारू रूप से कार्य करते रहने के लिए लगभग 200 क्वार्ट्स रक्त को साफ करती हैं। जिस कारण हमारा पूरा शरीर डिटॉक्सिफाई होता है।

लेकिन यही काम अगर किडनी ठीक प्रकार से ना कर पाए तो काफी गंभीर शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अतः इन समस्याओं से निपटने के लिए आप की किडनी का भी डिटॉक्सीफाई होना आवश्यक है।

राजमा का सेवन

राजमा यानी किडनी बीन्स न केवल किडनी से मिलती जुलती है बल्कि किडनी से अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को भी निकालती है और किडनी की पथरी को प्रभावी तरीके से बाहर निकालती है। किडनी बीन्स विटामिन बी, फाइबर और कई खनिजों से भरपूर होते हैं। जो किडनी को साफ करने और मूत्र मार्ग के कार्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

चाय पीएं

कुछ लोगों को रोज चाय पीने की आदत होती है तो कुछ लोग इसे सिर दर्द की दवा के रूप में प्रयोग करते हैं। यह किडनी को डिटॉक्सीफाई करने के भी काम आती है। आप नियमित रूप से नेटल चाय, देंदेलियन चाय का प्रयोग रोजाना की दिनचर्या में कर सकते हैं। परन्तु इन्हे ज्यादा मात्रा में न पिएं, वरना यह प्रतिकूल प्रभाव भी कर सकती है।

अनार है लाभदायक

अनार का जूस और बीज दोनों में बड़ी मात्रा में पोटैशियम होता है। इसलिए यह गुर्दे की पथरी को दूर करने में प्रभावी हैं। पोटैशियम मूत्र की अम्लता को कम करता है और इसके कसैले गुणों के कारण यह पथरी बनने से भी रोकता है। साथ ही खनिजों के क्रिस्टलीकरण को कम कर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है व किडनी डिटॉक्सिफाई करता है।

तुलसी है प्रभावी

तुलसी एक प्रभावी मूत्रवर्धक है। यह किडनी की पथरी को खत्म कर उसके कामकाज में सुधार करती है। तुलसी रक्त में यूरिक एसिड के स्तर को भी कम करती है जिससे किडनी स्वस्थ रहती है। इसके आवश्यक तेल और एसिटिक एसिड जैसे तत्व किडनी की पथरी को तोड़ते हैं और आसानी से निकलने मदद करते हैं। तुलसी एक असरदार दर्द निवारक भी है।

चेरी खायें

चेरी स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यदि आप दो सप्ताह तक रोजाना चेरी खाते हैं तो आप के यूटीआई के लक्षण काफी हद तक कम हो सकते हैं। आप इसे ड्राई या फ्रेश किसी भी रूप में खा सकते हैं। आप चाहे तो इसकी स्मूदी भी बना सकते हैं। अन्यथा इसे सलाद के रुप में खायें। इससे आप की किडनी को डिटॉक्सीफाई होने में मदद मिलती है।

पालक का सेवन

पालक का सेवन राज स्वास्थ्य वर्धक है। पालक में कुछ ऐसे विटामिन्स व एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं जो आप की किडनी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं। परंतु इन्हे एक सटीक मात्रा में ही प्रयोग करें अन्यथा इन्हे अधिक मात्रा में खाने से किडनी में पथरी होने का डर रहता है।

खूब सारा पानी पिएं

उपर लिखित चीजों का सेवन करने के साथ साथ आप को खूब सारा पानी भी पीना चाहिए। अत्याधिक पानी पीने से मूत्र के द्वारा शरीर से संक्रमण और हानिकारक बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं। और किडनी स्टोंस भी खत्म होते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source