Ayurvedic Remedies: पेट फूलना, पेटदर्द, मरोड़ और गैस की समस्‍या के ये हैं 6 आयुर्वेदिक उपचार, जानिए प्रयोग का तरीका

Stomach Bloating: आमतौर पर कई लोगों को पेट में गैस इकट्ठा होने की समस्या होती है, जिसे ब्लोटिंग कहते हैं। अक्सर लोग इस समस्या से जूझते ही हैं। इसके उपचार के लिए आप आयुर्वेदिक उपाय आजमा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : January 6, 2021 4:06 PM IST

पेट में ब्लोटिंग (पेट फूलना) की समस्‍या किसी को भी-किसी भी उम्र में-कभी भी हो सकती है। हालांकि ये आंतों के कमजोर होने का संकेत हो सकता है। क्योंकि ब्लोटिंग से आंतों में सूजन (Intestinal Inflammation) की समस्या भी होती है। इसे रोकने के लिए आप घरेलू उपचार भी आजमा सकते हैं। जैसा की आप जानते हैं कि आयुर्वेद में हर बीमारी का इलाज है, ठीक उसी तरह आयुर्वेद (Ayurveda) से जुड़ी कई ऐसी चीजे हैं, जिनसे ब्लोटिंग का इलाज सम्भव है। जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। इसे आप अपने घर में रहते हुए कर सकते हैं।

यहां हम आपको कुछ आयुर्वेदिक औषधियों (Ayurvedic Remedies) के बारे में बता रहे हैं, जो पेट फूलना (Stomach Bloating), पेटदर्द, मरोड़ और गैस की समस्‍या में असरदार हैं।

ब्लोटिंग क्या है?

देखा जाए तो पेट फूलने के कारण पेट में बनने वाली गैस ही होती है। इसी गैस की वजह से पेट का आकार भी बढ़ने लगता है। इससे ना सिर्फ पेट में सूजन आती है बल्कि आंतों में भी सूजन आ जाती है। एक तरफ इसका सीधा कनेक्शन डाइजेशन में गड़बड़ी (Digestion Problem ) से है तो वहीं दूसरी तरफ इसे नजर अंदाज करने से बीमारी गम्भीर हो जाती है। शोध के मुताबिक ब्लोटिंग कई कारणों (Stomach Bloating Causes) से हो सकती हैै। लाइफस्टाइल में गड़बड़ी, हार्मोन का संतुलित ना होना, बासी खाना खाना, पेट में पानी भर जाना, पीरियड्स की वजह से पेट फूलने लगता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए कई तरह के उपाय हैं जिनका चयन आप कर सकते हैं। लेकिन बीमारी का स्थायी इलाज भी बेहद जरूरी है ताकि वो सिर्फ दबे नहीं, बल्कि खत्म हो जाए। आप इन खास आयुर्वेदिक तरीकों को अपनाकर ब्लोटिंग को कम कर सकते हैं।

  1. खाना खाने से लगभग 50 मिनट बाद आधा चम्मच अजवाइन और सेंधा नमक गर्म पानी में मिलाकर पिएं।
  2. दिनभर पुदीने का पानी पिएं।
  3. आप खाना खाने के एक घंटे के बाद इलायची का पानी पिएं।
  4. रोज सुबह उठकर जीरा, धनिया, सौंफ के बीज की चाय पीजिये।
  5. खाना खाने के तुंरत बाद ज्यादा पानी ना पिएं।
  6. ज्यादा भारी और मसालेदार खाने से पहरेज करें।

ये कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिनकी मदद से आप ब्लोटिंग जैसी समस्या से अगर जूझ रहें है तो आपको राहत मिलेगी। जैसा की आप इस बात से अनजान नहीं होंगे कि आयुर्वेद के खजाने का इस्तेमाल पीढ़ी दर पीढ़ी लगातार किया जाता रहा है। ठीक उसी तरह आयुर्वेद के खजाने में ब्लोटिंग का भी इलाज है। जो आपकी रसोई में ही मिल जाएगा। इससे आपको कोई भी नुकसान नहीं होगा।