
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : May 1, 2024 4:59 PM IST
Medically Verified By:
गर्मी का मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है और उन्हीं में से एक है लू लगना या हीट स्ट्रोक। जब आपकी बॉडी का टेंपरेचर कंट्रोल सिस्टम फेल हो जाता है तो आप हीट स्ट्रोक की चपेट में आ जाते हैं। समय पर इस स्थिति पर ध्यान नहीं देना जानलेवा भी हो सकता है। हीट स्ट्रोक के लक्षणों (Heat Stroke Symptoms) को पहचानना आपके लिए जरूरी है। सिरदर्द, मुंह का सूखना, बहुत ज्यादा प्यास लगना, घबराहट होना, तेज पसीना आना, पल्स तेज चलना, चक्कर आना, मतली या उल्टी आना, दिल की धड़कन तेज होना और शरीर का टेंपरेचर 40 डिग्री से ज्यादा होना आदि हीट स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं। हालांकि कुछ सावधानियां अपनाकर आप इस गंभीर स्थिति से अपना और अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं। आइए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर अपर्णा पद्मनाभन (Dr. Aparna Padmanabhan, BAMS, MD, PhD) से जानते हैं कि लू लगने से कैसे बचें (Heat Stroke Prevention in Hindi)?
हीट स्ट्रोक होने की सबसे ज्यादा आशंका सुबह और दोपहर के समय होती है। इसलिए सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे के बीच में सीधे धूप में निकलने से बचें। साथ ही ये सावधानियां रखें।
दिन भर पानी और अन्य ठंडे पेय पदार्थ पीते रहें, भले ही आपको प्यास न लगे। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। दिनभर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं। इसी के साथ आप वेटिवर रूट के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले आप 3 लीटर पानी में 10 ग्राम वेटिवर रूट को डालकर अच्छे से उबाल लें। फिर पानी को बिल्कुल ठंडा होने दें। इसके बाद इसे छान लें। इस हेल्दी वाटर का आप दिनभर सेवन करें। इसी के साथ आप मिट्टी के एक घड़े में वेटिवर रूट का बड़ा सा टुकड़ा डाल दें और सारे दिन इस पानी का सेवन करें। इससे भी आपको फायदा होगा।
हीट स्ट्रोक से बचना है तो कुछ चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। गर्मी के दिनों में बहुत ज्यादा अल्कोहल और कैफीन का सेवन खतरनाक हो सकता है। ये दोनों ही डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं। इसी के साथ ज्यादा मसालेदार खाना, अचार और फर्मेंटेड फूड का सेवन न करें।
गर्मी के मौसम में नारियल पानी, शिकंजी का नियमित सेवन करें। साथ ही रसीले फलों को डेली डाइट का हिस्सा बनाएं। नियमित रूप से तरबूज, खरबूजा, खीरा, टमाटर आदि का सेवन करें।
समर सीजन में बहुत ज्यादा टाइट फिट कपड़े पहनने से बचें। हमेशा ढीले-ढाले, हल्के रंग के कपड़े पहनें। घर से बाहर निकालने के दौरान सिर पर टोपी जरूर लगाएं। साथ में छाते का उपयोग करें। जरूरत हो तो कॉटन स्कार्फ और कॉटन ग्लब्स भी पहन सकते हैं।
शरीर को ठंडा रखने के लिए दिन में दो बार शावर लें। स्किन को ठंडक देने के लिए और उसे गर्मी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए शरीर पर नियमित रूप से फ्रेश एलोवेरा जेल या फिर ठंडा दही लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से शावर लें।
गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को बर्फ जैसा ठंडा पानी पीना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन आप ऐसी गलती ना करें। कभी भी आइस कोल्ड वाटर ना पिएं, ना ही बहुत ज्यादा ठंडे पानी से शावर लें। खासतौर पर धूप में से आने के बाद, इन दोनों ही कामों से आपको बचना चाहिए। क्योंकि इससे बॉडी का थर्मोस्टेट प्रभावित होता है, जिससे आप बीमार हो सकते हैं। हल्के में न लें हीट स्ट्रोक को, जानलेवा हो सकती है जरा सी लापरवाही
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.