• हिंदी

यौन रोग होने पर बनने लगते हैं स्किन पर ये तरह के 5 निशान, जानें कौन सा निशान है सबसे ज्यादा खतरनाक

यौन रोग होने पर बनने लगते हैं स्किन पर ये तरह के 5 निशान, जानें कौन सा निशान है सबसे ज्यादा खतरनाक
यौन रोग होने पर बनने लगते हैं स्किन पर ये तरह के 5 निशान, जानें कौन सा निशान है सबसे ज्यादा खतरनाक

यौन संचारित रोग यानी की एसटीडी होने पर आपका शरीर आपको कई तरह के संकेत देता है, जिसमें से एक रैशेज भी शामिल है। लेख में जानिए 5 तरह के रैशेज के बारे में, जो बताते हैं आप इनका शिकार हो गए हैं।

Written by Jitendra Gupta |Published : February 6, 2021 4:52 PM IST

असुरक्षित यौन संबंध के कारण ऐसे बहुत से रोग हो जाते हैं, जो आपके जीवन को तबाह कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपका शरीर इन बीमारियों के होने पर आपको संकेत देता है कि आपको अब जाग जाना चाहिए और इलाज के लिए जाना चाहिए। जी हां, अगर आप यौन संचारित रोग का शिकार होते हैं तो आपकी स्किन पर कुछ अलग प्रकार के निशान उभरने लगते हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप आसानी से स्किन पर होने वाले इन रैशेज से एसटीडी रोगों का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप पता लगा सकते हैं।

जेनिटल वॉर्ट (एचपीवी)

सेक्शुअल डिजीज से पीड़ित होने के लिए आपको सेक्स करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ और सिर्फ स्किन के संपर्क में आने से भी एचपीवी फैल सकता है। ये वायरस परिवार का वो सदस्य है, जो जेनिटल वार्ट का कारण बनता है। कुछ प्रकार के वायरस वार्ट का कारण बनते हैं, जो आमतौर पर हानिकारक नहीं होते हैं लेकिन बहुत से वार्ट सर्वाइकल या फिर एनल कैंसर का कारण बन सकते हैं। इस खतरनाक प्रकार के कैंसर को रोकने के लिए वैक्सीन लगाई जाती है।

इसके लक्षणः स्किन पर गोभी जैसी आकृति का गुलाबी या फिर लाल रंग का वार्ट। आमतौर पर इसका कोई लक्षण नहीं होता है।

Also Read

More News

जूं जैसा निशान

आपने अपने बालों में कभी न कभी जूं को देखा होगा। एसटीडी का शिकार होने पर आपके प्राइवेट पार्ट के आस-पास इस तरह की आकृति दिखाई देने लगती है। ये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में करीबी संपर्क के कारण फैलती है। हालांकि इस समस्या को मेडिकल शॉप से लोशन के जरिए ठीक किया जा सकता है।

इसके लक्षण

तेज खुजली, जननांग पर छोटे-छोटे दाने

स्कैबीज

स्कैबीज एक प्रकार का खुजली भरा इंफेक्शन है, जो इंसानों की स्किन में छोटे-छोटे कीटाणुओं के जमा होने से होता है। आमतौर पर ये हरबार एसटीडी रोग के कारण नहीं होता है बल्कि स्किन टू स्किन के संपर्क में आने के कारण होता है। हालांकि युवाओं में सेक्स के दौरान ये इंफेक्शन ज्यादा तेजी से फैलता है। स्कैबीज को डॉक्टरों द्वारा क्रीम के जरिए ठीक किया जा सकता है।

इसके लक्षण

रात के वक्त तेज खुजली और पिंपल जैसे रैशेज। इसके लक्षण आमतौर पर सामने आने में 2 से 6 सप्ताह का समय लगाते हैं।

क्लैप

क्लैप आमतौर पर बहुत जल्दी से फैलता है और ये पुरुषों व महिलाओं में बांझपन का कारण बन सकता है, खासकर जब इसे बिना इलाज के छोड़ दिया जाए। एंटी-बायोटिक इस इंफेक्शन को रोकने में मदद कर सकती हैं।

इसके लक्षण

पेशाब और डिस्चार्ज के दौरान जलन इसका आम लक्षण है लेकिन इसके जल्दी कोई लक्षण सामने नहीं आते हैं। हालांकि बाद में ये इंफेक्शन स्किन पर रैशेज का रूप ले लेता है और जोड़ों के साथ-साथ खून में फैल जाता है।

पुरुषों मेंः लिंग से डिस्चार्ज, अंडकोष में सूजन।

महिलाओं मेंः योनि स्राव, पैल्विक हिस्से में दर्द और स्पॉटिंग। महिलाओं में इसके लक्षण हल्के हो सकते हैं और मूत्र पथ या योनि संक्रमण के रूप में आसानी से सामने आ सकते हैं।

क्लैमाइडिया

क्लैमाइडिया एक सामान्य यौन संचारित रोग है, जिसका अगर इलाज न किया जाए तो ये बांझपन का कारण बन सकता है। यह एंटीबायोटिक दवाओं के साथ ठीक किया जा सकता है लेकिन अक्सर किसी का ध्यान नहीं इस ओर नहीं जाता क्योंकि लक्षण अस्पष्ट या होते ही नहीं हैं। क्लैमाइडिया मलाशय और गले को भी संक्रमित कर सकता है।

पुरुषों में लक्षण: लिंग के आगे के हिस्से पर जलन और खुजली, डिस्चार्ज, पेशाब करते वक्त दर्द।

महिलाओं में लक्षण: योनि में खुजली, डिस्चार्ज करते वक्त अजीब सी गंध आना, सेक्स के दौरान दर्द, पेशाब में जलन हो सकती है।