... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : March 14, 2023 1:45 PM IST
फ्लू के लक्षणों को कम करने का काम करते हैं रसोई में रखें ये मसाले! जानें फ्लू के लिए घर का देसी इलाज
Spices for Flu : शरीर को हेल्दी रहने और बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत इम्यून सिस्टम की जरूरत होती है। लेकिन बदलते मौसम और तापमान की वजह से फैले फ्लू का खतरा किसी भी व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकता है। बीमारियों और संक्रमण से लड़ने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है, हालांकि इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए ढेर सारी दवाईयां आती है लेकिन आप रसोई में रखे कुछ मसालों के सेवन से ही इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। जी हां, ये मसाले फ्लू के लक्षणों को कम करने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 जादुई मसालों के बारे में, जो आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ-साथ फ्लू के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
जीरा एक ऐसा मसाला है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और ये शरीर के हेल्दी सेल्सको निशाना बनाने वाले मुक्त कणों को खत्म करने में मदद करता है। आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर जीरा खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।
भारत के लगभग हर रसोईघर में हल्दी पाई जाती है, जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ ढेर सारे फायदों से भरी हुई होती है। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ एंटीवायरल गुणों से संपन्न होती है, जो फ्लू के लक्षणों को कम करने का भी काम करती है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट , एंटी-फंगल गुण इंफेक्शन को भी दूर करने में मदद करती है।
अजवाइन भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है और इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। अजवाइन, पाचन समस्याओंको दूर करने के साथ-साथ गैस की परेशानी को भी दूर करती है।
लौंग भी एंटीऑक्सीडेंट का एक रिच सोर्स है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करती है। विटामिन ई, सी, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, थायमाइन, विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरी लौंग आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को सुधारने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
काली मिर्च इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से बूस्ट करने का काम करती है। काली मिर्च में पाए जाने वाले एक्टिव कंपाउंड सफेद रक्त कोशिकाओं को बूस्ट करने में मदद करता है, जो कि बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। इंफेक्शन से बचने के लिए आपको काली मिर्च का सेवन करना चाहिए।