... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 23, 2022 6:26 PM IST
इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला गिलोय इन 5 परेशानियों की है जड़! अधिक सेवन बना सकता है आपको बीमार
कोविड काल के दौरान लोगों ने अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने और इस घातक वायरस से अपनी जान बचाने के लिए अचानक आयुर्वेद का रुख किया। बहुत ही ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं, जो आपको हेल्दी बनाए रखने में सक्षम है और बीमारियों के साथ-साथ कई प्रकार के संक्रमण के खतरे को कम करती हैं। इन्हीं में से एक है गिलोय, जो आसानी से उपलब्ध जड़ी-बूटी है और इसके ढेर सारे फायदे हैं। मौजूदा वक्त में बहुत से लोग गिलोय का सेवन कर खुद को हेल्दी बनाने में जुटे हैं लेकिन ज्यादातर लोग अभी भी इस बात से अंजान हैं कि गिलोय का अधिक सेवन आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी गिलोय का सेवन करते हैं तो उससे पहले गिलोय के नुकसान को भी जान लें। आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा गिलोय के नुकसान।
आपने गौर किया होगा कि कभी-कभी गिलोय के सेवन के बाद लोगों के शौच जाने की प्रवृतिबढ़ जाती है। बहुत से लोग गिलोय के सूट न करने की भी शिकायत करते हैं लेकिन इसके पीछे की असल वजह है गिलोय का अधिक सेवन। ये औषधी बेहतर पाचन के लिए जानी जाती है हालांकि जरूरत से ज्यादा सेवन आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है। अगर आप पाचन तंत्र से जुड़े बदलाव महसूस कर रहे हैं तो गिलोय का सेवन बंद कर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
भले ही गिलोय इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले गुणों के लिए जाना जाता हो लेकिन आपको इसके ऑटो इम्यून रोगों को ट्रिगर करने वाले कारकों के बारे में पता होना चाहिए। जरूरत से ज्यादा गिलोय का सेवन ऑटो इम्यून रोग का कारण बन सकता है। अगर आप पहले से ही किसी ऑटो इम्यून रोग के शिकार हैं तो गिलोय का सीमित मात्रा ही सेवन करें क्योंकि ये आपकी हालत को और बिगाड़ सकता है।
अगर आप बीपी के मरीज है तो आपको गिलोय का सेवन न करनें की सलाह दी जाती है। जिनका ब्लड प्रेशर बढ़ता-घटता रहता है उन्हें गिलोय का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए या फिर डॉक्टर से सलाह लेकर ही गिलोय का सेवन करें। ये जटिलताओं को कम करने में आपकी मदद करेगा। अगर आपकी हाल ही में सर्जरी हुई है तो गिलोय के सेवन से बचें कयोंकि ये ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है, जिसकी वजह से उपचार में बाधा पैदा हो सकती है।
एक्सपर्ट डायबिटीज रोगियों को भी गिलोय का सेवन न करने की सलाह देते हैं क्योंकि ये ब्लड शुगर को प्रभावित करता है। बहुत से लोग रोजाना गिलोय का सेवन करते हैं लेकिन अनियंत्रित मात्रा में इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत कम हो सकता है। अगर आप शुगर की दवाई ले रहे रहैं तो गिलोय के सेवन से आपके ब्लड शुगर लेवलमें बहुत ज्यादा कमी हो सकती है और ये स्थिति आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
अगर आप गर्भवति हैं तो बेहतर होगा कि आप गिलोय के सेवन से बचें और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए दूसरी जड़ी-बूटियों की ओर रुख करें, जो गर्भावस्था में सुरक्षित हों। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि गिलोय गर्भावस्था में फायदेमंद होता है, इसलिए इसके दुष्प्रभावों से सावधान रहें। गिलोय का सेवन गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नहीं करना चाहिए।