
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : August 6, 2021 9:11 PM IST
Acne can affect the face, shoulders, back, neck, chest, and upper arms.
शरीर पर एक्ने या पिम्पल (Body Acne Or Pimples) निकलने और फेशियल एक्ने (Facial Acne) की वजह एक ही है। तेल ग्रंथियों को ओवरएक्टिव होना, मृत त्वचा कोशिकाओं की अधिकता और बैक्टीरिआ के कारण एक्ने का प्रसार। जब बैक्टीरिया मल्टीप्लाई होते हैं तो रोम छिद्र भर जाते हैं या बंद हो जाते हैं, परिणामस्वरूप छिद्र सूज जाते हैं। सूजन के बाद एक्ने सिस्ट के रूप में त्वचा की गहराई में पहुंच जाते हैं। सिस्ट बहुत ही दर्दनाक हो सकते हैं। अक्सर लोग इस प्रकार के एक्ने के लिए परमानेंट उपचार ढूंढते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में विस्तार से बताएंगे।
दरअसल, गर्मियों में एक्ने होना आम बात है। लेकिन जब यही एक्ने या पिंपल्स नासूर बन जाए तो आपकी सुंदरता पर भी इसका सीधा असर पड़ता है। पिपंल्स को दूर करने के लिए कई सारे प्रोडक्ट मार्केट में उपलब्ध हैं, लेकिन कौन सा प्रोडक्ट आपको सूट करेगा और कौन सा नुकसान कर जाए ये आप नहीं जानते हैं। लेकिन कई सारे आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे हैं जिनके इस्तेमाल से रातों-रात पिपंल्स आपके चेहरे सा गायब हो जाएंगे। पहले जानते हैं कि आखिर पिपंल्स होते क्यों हैं-
View this post on Instagram
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर श्याम वीएल के मुताबिक, ताजा साबुत आर्गेनिक पका हुआ भोजन, पत्तेदार हरी सब्जियां, मीठे रसीले फल, फलियां सूप और जैतून का तेल पसंद करें। इसके साथ ही 3 बड़े चम्मच शहद और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं और अगली सुबह धो लें। इसके साथ ही और भी कई सारे उपाय हैं, जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हैं-
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.