... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 4, 2021 1:36 PM IST
अर्निका, अदरक, एलोवेरा जैसी 5 हर्बल चीजें बढ़ा देती हैं ये दिक्कतें, दिल और दिमाग के लिए भी खतरनाक
ऐसा कहा जाता है कि जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसमें हमारे द्वारा खाई या फिर पी गई सभी चीजें शामिल हैं। कुछ ऐसा ही हर्बल मानी जाने वाली चीजों के साथ भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपने रोजाना के खान-पान में इन जड़ी-बूटियों को शामिल करते ही हैं और ये हर वक्त आपके घर की रसोईयों में भी शामिल होती हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि ये सभी उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं हैं, खासकर तब, जब आप कुछ चुनिंदा स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हों। इन हर्ब्स का उपयोग डॉक्टर से पूछकर ही करें नहीं तो आपको दिक्कत हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हर्बल चीजों का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
कावा एक ऐसा हर्बल उत्पाद है, जो एंग्जाइटी और अनिद्रा जैसी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करता है। लेकिन ये लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है और हेपेटाइटिस का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं तो ये लिवर और किडनी से जुड़ी समस्या पैदा कर सकता है। अगर आप शराब पीते हैं या फिर नींद के लिए दवा खाते हैं तो भी कावा आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
लोग अक्सर इस हर्बल उत्पाद का प्रयोग याददाश्त को बढ़ाने के लिए करते हैं। कुछ का मानना है कि जिन्को, ब्लड सर्कुलेशन, मानसिक गतिविधियों और सिकनेस जैसी अन्य स्वास्थ्य स्थितियों में मदद करता है । लेकिन इस बात को जान लें कि ये आपके खून को पतला करता है और ब्लीडिंग का कारण बन सकता है। ये तब खतरनाक हो सकता है, जब आप खून पतला करने वाली दवाईयां ले रहे हों।
कुछ लोग सूजन, दर्द के साथ-साथ कटने पर इस पौधे से निकलने वाले तेल को अपनी स्किन पर लगाते हैं, जिससे काफी आराम मिलता है। वहीं कुछ लोग इसका इस्तेमाल कब्ज की समस्या से राहत पाने में भी करते हैं। लेकिन इस हर्बल उत्पाद को खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और आपकी धड़कन तेज हो सकती है साथ ही सांस लेने में कठिनाई भी हो सकती है। ये आपके लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है और तो और कोमा या फिर मौत का भी कारण बन सकता है।
कुछ लोग सर्जरी, कीमोथेरेपी और मोशन सिकनेस जैसी समस्या के बाद मतली जैसी परेशानी में राहत पाने के लिए अदरक का सेवन करते हैं। इतना ही नहीं ये अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द जैसी समस्या में भी राहत दिलाती है। लेकिन अदरक के सेवन से रक्त के थक्के, दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको डायबिटीज है या फिर खून को पतला करने वाली दवाई खा रहे हैं तो डॉक्टर से बात जरूर करें।
जले या घाव पर इस एलोवेरा पौधे की एक जड़ को लगाने से काफी आराम मिलता है। लेकिन कुछ लोग इसे खा भी जाते हैं, जिसके कारण दिल की धड़कन असामान्य होने या फिर किडनी की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं अगर आपको डायबिटीज है तो आपका ब्लड शुगर लेवल कम भी हो सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.