अर्जुन की छाल का इस तरह इस्तेमाल करना सेहत पर डाल सकता है बुरा असर, खाने से पहले हो जाएं सतर्क

Side Effects of Arjuna Bark :  अर्जुन की छाल का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। लेकिन कुछ स्थितियों में इसके नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

अर्जुन की छाल का इस तरह इस्तेमाल करना सेहत पर डाल सकता है बुरा असर, खाने से पहले हो जाएं सतर्क

Written by Kishori Mishra |Updated : January 2, 2024 1:11 PM IST

Side Effects of Arjuna Bark : आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हद तक प्रभावी साबित होती है। लेकिन किसी भी चीज की अति स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होती है, चाहे वह प्रकृति से ही क्यों न प्राप्त हुआ हो। आयुर्वेद की जड़ी-बूटियों पर भी यही बात लागू होती है। आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जिसमें अर्जुन की छाल भी शामिल है। अर्जुन की छाल में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हद तक फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको अर्जुन की छाल से स्वास्थ्य को होने वाले कुछ नुकसान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं अर्जुन की छाल के नुकसान क्या हैं?

कमजोरी होना

अर्जुन की छाल में कई औषधीय गुण होते हैं। लेकिन जरूरत से अधिक इसका सेवन करने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। यह मतली और उल्टी की परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। जरूरत से अधिक अर्जुन की छाल का प्रयोग करने से बचें।

पेट में सूजन

आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का सेवन पेट की परेशानी को कम करने के लिए दिया जाता है, लेकिन अगर आप इसका काफी ज्यादा सेवन करते हैं तो ऐसी स्थिति में पेट की परेशानी बढ़ सकती है। इसके कारण पेट में हल्की सूजन और दर्द हो सकती है।

Also Read

More News

सिरदर्द की परेशानी

अर्जुन की छाल के प्रयोग से सिरदर्द और बदन दर्द की परेशानी हो सकती है। मुख्य रूप से अगर आप काफी ज्यादा अर्जुन की छाल का सेवन करते हैं, तो यह सिरदर्द की परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि एक्सपर्ट की सलाह पर ही अर्जुन की छाल का प्रयोग करें।

कब्ज की शिकायत

अर्जुन की छाल का काफी मात्रा में प्रयोग करने से कब्ज की शिकायत हो सकती है। कब्ज से परेशान लोगों को मल त्याग करने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में कोशिश करें कि अर्जुन की छाल का काफी मात्रा में सेवन न करें। इससे आपकी शिकायत काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

अनिद्रा की परेशानी

कुछ लोगों को इसके सेवन के नींद न आने की परेशानी हो सकती है। दरअसल, अर्जुन की छाल में एनर्जी लेवल बढ़ाने का गुण होता है। रात को सोने से पहले अगर आप इसका काफी अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह अनिद्रा की समस्या का कारण बन सकता है। इसलिए अर्जुन की छाल का सेवन काफी मात्रा में सेवन न करें।

TRENDING NOW

अर्जुन की छाल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हो सकता है। लेकिन कुछ स्थितियों में इससे नुकसान होने की संभावना होती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। ताकि आपको इससे नुकसान होने की संभावना कम हो सके।