एसिड रिफ्लक्स से राहत दिला सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, इस तरह करें सेवन

Acid Reflux Treatment: एसिड रिफ्लक्स की समस्या को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां कारगर साबित हो सकती हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ हर्ब्स के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 3, 2023 3:03 PM IST

Acid Reflux Treatment: गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज, पाचन संबंधी एक रोग है। इसे एसिड रिफ्लक्स भी कहा जाता है। इस बीमारी में खाना पचाने में मदद करने वाला एसिड खाने की नली की ओर आने लगता है। इसके वजह से सीने में जलन और बार-बार खट्टी डकार आने की परेशानी होती है। इसके अलावा, पेट में दर्द, ब्लोटिंग, मुंह से बदबू या मुंह में  गंदा पानी आने जैसी समायाएं भी हो सकती हैं। ऐसे में अधिकतर लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो एसिड रिफ्लक्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का उपयोग भी कर सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसी 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में, जो एसिड रिफ्लक्स के इलाज में फायदेमंद हो सकती हैं।

पिप्पली

पिप्पली औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटी है। यह शरीर में पित्त दोष को संतुलित करती है, जिससे एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। पिप्पली का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और सीने की जलन को कम करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच पिप्पली पाउडर और शहद मिलाकर सेवन करें। दिन में 2 बार भोजन के बाद इसका सेवन करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।

सौंफ

सौंफ पाचन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सौंफ का सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग और एसिड रिफ्ल्क्स की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। फिर से छान लें और ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें।

एलोवेरा

एलोवेरा में कोई औषधि गुण मौजूद होते हैं, जो एसिड रिफ्लक्स की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पेट के एसिड को कम कर सकते हैं। इससे अल्सर और सीने में जलन जैसे समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके लिए आप रोजाना नियमित रूप से ताजा एलोवेरा जूस का सेवन करें।

इलायची

इलायची में विटामिन-बी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। खाने के बाद एक दो इलायची मुंह में रखकर चूसें। ऐसा करने से पाचन जूस सक्रिय होंगे और एसिड रिफ्लक्स की समस्या से राहत मिलेगी। इलायची का सेवन करने से मतली और मुंह की बदबू को कम करने में भी मदद मिलती है

मुलेठी

मुलेठी शक्तिशाली जड़ी-बूटी है, जो एसिड रिफ्लक्स की समस्या में फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके सेवन से पेट में एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह सीने में जलन से राहत दिलाने में लाभकारी हो सकती है। इसके लिए आप आधे चम्मच में मुलेठी पाउडर में शहद मिलाकर खाएं। इसके नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

एसिड रिफ्लक्स की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी अधिक बढ़ रही है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source