पुरुषों की इन 5 बीमारियों को दूर कर सकता है शतावरी, एक्सपर्ट से जानिए खाने का सही तरीका

Shatavari Benefits for Men : शतावरी पुरुषों के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकती है। यह कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए शतावरी के क्या फायदे हैं?

पुरुषों की इन 5 बीमारियों को दूर कर सकता है शतावरी, एक्सपर्ट से जानिए खाने का सही तरीका
VerifiedVERIFIED By: Dr. Rahul Chaturvedi

Written by Kishori Mishra |Published : August 7, 2025 9:44 AM IST

Shatavari for Men’s Health  : आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हद तक प्रभावी होती हैं। मुख्य रूप से जब पुरुषों के स्वास्थ्य की बात आती है, तो सबसे पहले शतावरी का नाम आता है। शतावरी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, यह पुरुषों के स्ट्रेस लेवल को कम करने से लेकर कई तरह की दिक्कतों को भी दूर कर सकता है। इस लेख में हम आपको पुरुषों के लिए शतावरी के फायदों के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए शतावरी के क्या फायदे हैं?

प्रजनन क्षमता बढ़ाए शतावरी

शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जो कई तरीकों से पुरुषों की प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है। हालांकि, इसका उपयोग आमतौर पर महिला स्वास्थ्य के लिए किया जाता है, शतावरी में ऐसे यौगिक होते हैं जो स्पर्म काउंट, स्पर्म आकार और मोबिलिटी को बेहतर करने में प्रभावी हो सकते हैं। 

तनाव और चिंता करे कम

शतावरी पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान करती है। इस जड़ी-बूटी के सेवन से स्ट्रेस और चिंता कम हो सकती है। यह हार्मोन को नियंत्रित करने और तनाव कम करने में मदद कर सकती है। यह तनाव और चिंता से राहत दिलाता है, जिससे पुरुषों की कामेच्छा बढ़ाने में मदद कर सकती है। 

Also Read

More News

गैस से दिलाए राहत

पुरुषों को होने वाली गैस की परेशानी से राहत दिलाने में शतावरी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह गैस्ट्रिक समस्याओं जैसे- डायरिया, अल्सर को कम करता है। इससे पेट की दिक्कतों को भी कम करने में मदद मिल सकती है। 

टेस्टोस्टेरोन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

पुरुषों के लिए शतावरी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाती है, जिससे पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। शतावरी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कई तरह से मजबूत कर सकती है। यह आपके शरीर की प्रतिरक्षा कोशिकाओं को उत्तेजित करती है ताकि कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट किया जा सके।

बढ़ाए एनर्जी

थकान और ऊर्जा की कमी पुरुषों में आम शिकायतें हैं। इस परेशानी को कम करने के लिए शतावरी काफी प्रभावी हो सकता है। शतावरी के एडाप्टोजेनिक गुण थकान से लड़ने और प्राकृतिक रूप से ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन जड़ी-बूटी है।

कैसे करें शतावरी का सेवन?

गाजियाबाद स्थिति परमार्थ आश्रम के आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि मार्केट में शतावरी कई रूपों में उपलब्ध है, जिनका सेवन आप आसानी से कर सकते हैं। यह मार्केट में मुख्य रूप से चूर्ण के रूप में आसानी से मिल जाती है। शतावरी चूर्ण का सेवन करने के लिए आधा चम्मच शतावरी को दूध या शहद के साथ मिलाएं और दिन में दो बार खाना खाने के बाद  इसका सेवन करें।

TRENDING NOW

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।