आयुर्वेद के इन 5 टिप्स से 100 साल तक किडनी करेगी सही काम! जानें किडनी को हेल्दी बनाने वाले आयुर्वेदिक तरीके

आइए आपको बताते हैं ऐसे आयुर्वेदिक उपायों के बारे में, जो आपकी किडनी को सही तरीके से काम करने में मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 17, 2023 3:06 PM IST

किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है और अगर इसमें कोई खराबी आ जाए तो आपके शरीर के लिए काम करना मुश्किल हो सकता है। क्रोनिक किडनी डिजीज, किडनी फेल्योर, किडनी स्टोन जैसी किडनी से जुड़ी परेशानियां किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकती हैं। हालांकि अगर शुरू में ही इन बीमारियों का पता चल जाए तो आपके लिए देखभाल और उपचार आसान हो जाता है। किडनी के खराब होने के पीछे कहीं न कहीं हाई ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर दो बड़ी वजह हैं और इनपर नजर रखने से आप अपनी किडनी को हेल्दी रख सकते हैं। इन दोनों चीजों के अलावा आप आयुर्वेद की मदद से भी अपनी किडनी को हेल्दी रख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे आयुर्वेदिक उपायों के बारे में, जो आपकी किडनी को सही तरीके से काम करने में मदद करेंगे।

1-पानी पिएं

आप ढेर सारी पानी पीकर किडनी से जुड़ी बीमारियों के खतरे को काफी कम कर सकते हैं। पानी आपके शरीर से सोडियम, यूरिया और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में किडनी की मदद करता है। पानी की मदद से गुर्दे को अतिरिक्त विषाक्त पदार्थों को फिल्टर कर बाहर निकलाने में मदद मिलती है और काम करने में आसानी होती है। दिन में कम से कम 1.5 लीटर पानी जरूर पिएं।

2-किडनी डिटॉक्स करें

कुछ शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की मदद से किडनी डिटॉक्स करना आसान है। आप अजमोद, गोक्षुरा, वरुण, पुनर्नवा और अजवाइन जैसी जड़ी-बूटियों की मदद से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं और किडनी को हेल्दी बनाते हैं। आप किसी भी जड़ी-बूटी को 2 कप पानी में 15 मिनट तक उबालकर पी सकते हैं या फिर हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं।

3-बैलेंस्ड डाइट लें

किडनी को हेल्दी बनाने के लिए आप रेशेदार फलों और सब्जियों से भरी बैलेंस्ड डाइट ले सकते हैं। आपको प्रोसेस्ड या फास्ट फूड और नमक का सेवन कम करने की जरूरत है। अंगूर, सेब, ब्लूबेरी, लहसुन और गोभी जैसे सुपरफूड्स किडनी को हेल्दीबनाने का काम करेंगे और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करेंगे।

4-ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

हाई ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे साइलेंट किलर किडनी को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर किडनी को होने वाले नुकसान का सबसे आम कारण है और यह स्ट्रोक या दिल के दौरे के खतरे को बढ़ाते हैं। इसलिए इन्हें कंट्रोल करें और खतरे को कम करें।

5-दोषों को करें संतुलित

किडनी को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए शरीर में दोषों (असंतुलन) का इलाज करना जरूरी है। कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां शरीर में पित्त (अग्नि ऊर्जा) के स्तर में हो रहे असंतुलन को ठीक करने का काम करती है और किडनी को ठीक तरीके से काम करने में मदद करती है। आप आयुर्वेद की मदद से किडनी को हेल्दी रख सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source