इन 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से दूर करें तनाव और चिंता, जानें कौन सी जड़ी-बूटी सबसे ज्यादा फायदेमंद

आयुर्वेद में ऐसी ढेर-सारी जड़ी-बूटियों के बारे में लिखा गया है, जो न केवल तनाव और चिंता को दूर कर सकती हैं बल्कि हमारे समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 13, 2021 10:35 AM IST

क्या आप घर पर अकेले रहते हैं या फिर किसी दूर-दराज के इलाके में रहकर काम करते हैं, इन सब चीजों के दौरान हमेशा हेल्दी वर्क-लाइफ बनाए रखना एक चुनौती होती है। कोरोना काल में दोस्तों और परिवार से न मिल पाना और तो और घर से सिर्फ कुछ देर के लिए बाहर निकलना जैसे कुछ प्रतिकूल प्रभाव हैं, जो किसी भी व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन सब चीजों से सिर्फ तनाव बढ़ रहा है और चिंता से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। हालांकि आयुर्वेद में ऐसी ढेर-सारी जड़ी-बूटियों के बारे में लिखा गया है, जो न केवल तनाव और चिंता को दूर कर सकती हैं बल्कि हमारे समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं। कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां ऐसी हैं, जो आपके तनाव और चिंता को दूर करने में अद्भुत तरीके से काम कर सकती हैं। इससे न सिर्फ आपको अपना दिमागी स्वास्थ्य दुरुस्त रखने में मदद मिलती है और आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है।

5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां तनाव और चिंता से दिलाएंगी निजात

ब्राह्मी

ब्राह्मी करीब 3000 से अधिक वर्षों से प्रयोग की जा रही जड़ी बूटी है, जिसका अर्क तनाव का मुकाबला कर आपकी याददाश्त को बढ़ानेका काम करता है। आमतौर पर ब्राह्मी, तनाव को दूर करने के साथ-साथ आपको आराम पहुंचाता है और इसका इस्तेमाल तेल के रूप में किया जा सकता है। आप ब्राह्मी का सेवन चाय या कैप्सूल रूप में भी कर सकते हैं। इस बूटी के नियमित सेवन से तनाव और चिंता को प्रभावी ढंग से दूर करने में मदद मिलती है।

अश्वगंधा

आयुर्वेद में अश्वगंधा के अनगिनत फायदों को बताया गया है। ये याददाश्त बढ़ाने, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने, सूजन को कम करने से लेकर हमारे मूड को बेहतर बनाकर चिंता और तनाव को कम करने में मदद करती है। अश्वगंधा के सेवन से आपको अच्छी नींद आ जाती है और शरीर में ऊर्जा को संतुलन बना रहता है। आप इसका सेवन गोली, पाउडर या कैप्सूल रूप में भी कर सकते हैं। ये स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी सेहत का भी ख्याल रखता है।

वच

आयुर्वेदिक जड़ी बूटी, वच की जड़ ढेर सारे फायदों के लिए जानी जाती है। ये एक साथ कई मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए जानी जाती है। इसके शांत प्रभाव वाले गुण आपको अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं और चिंता को शांत करते हैं। वच का सेवन पानी में मिलाकर किया जा सकता है लेकिन भोजन के बाद। तनाव को दूर करनेके लिए आप वच पाउडर को पानी में मिलाकर उसका पेस्ट बना लें और उसे अपने माथे पर लगाएं। इससे आपको आराम मिलेगा।

भृंगराज

भृंगराज एक असरदार जड़ी बूटी है, जो शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है और आपके मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बेहतर बनाकर ब्लड सर्कुलेशन दुरुस्त रखता है। इसके शांति प्रभाव वाले गुण मस्तिष्क को सक्रिय करते हैं और दिमाग पर शांत प्रभाव छोड़ता है। भृंगराज तेल बालों के झड़ने, रूसी, ड्राई स्कैल्प और सफेद बालों को काला करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये बालों को चमकदार और हेल्दी भी बनाता है।

जटामसी

जटामसी को आयुर्वेद में एंटी-स्ट्रेस और थकान को दूर करने वाली बूटी के रूप में परिभाषित किया गया है। इसकी जड़ों में ऐसे चिकित्सीय गुण होते हैं, जो दिमाग को तनावग्रस्त होने से बचाते हैं। ये जड़ी-बूटी हमारे दिमाग और शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त रखती है और मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ाने का कांम करती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.