
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : December 2, 2020 8:25 PM IST
जानिए सर्दियों में अपने फेफड़ों की देखभाल करने का 5 आयुर्वेदिक तरीका, संक्रमण से रहेंगे मुक्त
सर्दियों में सर्दी जुखाम हो ना वैसे तो आम बात है लेकिन इसका असर फेफड़ों पर भी पड़ता है। लेकिन इस बार न केवल विभिन्न प्रकार के प्रदूषण और फ्लू से आपको अपनी रक्षा करनी है, बल्कि आपको कोरोनावायरस इंफेक्शन से भी बचना है।अतः आप को अपने फेफड़ों की सम्भाल दोगुनी करनी होगी। क्योंकि यह मौसम सांस के रोगियों के लिए भी बेहद कष्टप्रद है।
इन सभी परेशानियों से बचने के लिए आप आयुर्वेद का सहारा ले सकते हैं। आयुर्वेदिक उपाय न केवल आप के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं बल्कि इन का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। तो आइए जानते हैं कुछ आयुर्वेदिक उपचारों के विषय में।
आप सुबह उठने के बाद दो चम्मच तेल लेकर उसका कुल्ला करें। फिर ब्रश करें। ऐसा करने से आपके मुंह का सूखापन कम होता है और वायु प्रदूषण के कारण होने वाले किसी भी प्रकार के मुंह के इंफेक्शन से बचे रहते हैं।
यह माउथ वाश आप को सुबह उठ कर खाली पेट करना होता है। त्रिफला में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं और इसमें एंटी ऑक्सीडेटिव प्रॉपर्टीज भी होती हैं। जो हमारे इम्यून सिस्टम के लिए अच्छी होती हैं। पहले त्रिफला को पानी में उबालें और काढ़ा बनायें। फिर गुनगुना होने पर इससे माउथ वाश करें।
यह एक आयुर्वेदिक तकनीक है जो आप को बीमारियों से दूर रखती है। इससे आप को सांस संबंधी परेशानी में आराम मिलेगा जैसे कि अक्सर सर्दियों में नाक बंद हो जाती है। इस क्रिया से आपका नासा द्वार खुलेगा। इसके लिए आप हल्के नमक के घोल का प्रयोग कर सकते हैं। इस घोल में आप 2 बूंदे तेल की भी मिला सकते हैं। इसके बाद नेस़ल वाश करें।
यदि आप इस समय ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते हैं तो आप स्वयं को बीमारियों से दूर रखते हैं व अपने फेफड़ों को भी मजबूत भी बना सकते हैं। इसके लिए आप सुबह उठ कर कपाल भाती व भस्त्रिका ट्राई कर सकते हैं। परन्तु यदि आप इन्हे शाम को करते हैं तो नाड़ी शोधन बेस्ट है।
रिसर्च बताती हैं कि तुलसी आप के श्वसन तंत्र के लिए बहुत अच्छी औषधि है। यह आप की इम्यूनिटी को बढ़ाती है और आप के फेफड़ों को भी स्वस्थ रखती हैं। यदि आप के पास तुलसी की ताजी पत्तियां उपलब्ध नहीं है तो आप तुलसी की चाय भी पी सकते हैं।