Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दुबले-पतले शरीर को ताकत से भर देती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, 'वेट गेन सप्लीमेंट' से भी ज्यादा है असरदार

Ayurvedic Herbs For Weight Gain: अक्सर लोगों को दुबला-पतला होने के कारण हीन भावना का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां मोटे होने में आपकी मदद कर सकती है।

दुबले-पतले शरीर को ताकत से भर देती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, 'वेट गेन सप्लीमेंट' से भी ज्यादा है असरदार

Written by Atul Modi |Published : May 6, 2023 5:11 PM IST

वजन कम करने के लिए तमाम तरह की डाइट और एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है, मगर जब दुबले-पतले लोगों के लिए वजन बढ़ाने की बात आती है तो एक अच्छा और स्वस्थ विकल्प कम ही देखने को मिलता है। लेकिन आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली प्राकृतिक तरीके से वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की सिफारिश करती है। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियां हैं जो कमजोर शरीर को ताकत देने मांसपेशियों को मजबूत करने और वजन को बढ़ाने का एक अच्छा माध्यम है। जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। यहां हम आपको वजन बढ़ाने वाली 5 अद्भुत जड़ी बूटियों (Ayurvedic Herbs For Weight Gain) के बारे में बता रहे हैं।

वजन बढ़ाने वाली जड़ी-बूटियां - (Ayurvedic Herbs For Gain Weight In Hindi)

अश्वगंधा

अश्वगंधा एक एडेप्टोजेनिक हर्ब है जो पूरे शरीर का कायाकल्प कर सकती है। अश्वगंधा महिला और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद है। अश्वगंधा के पौष्टिक गुण शारीरिक शक्ति बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत करने और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को सुधारने में मदद करते हैं। यह वजन बढ़ाने में भी फायदेमंद है। अश्वगंधा अनिद्रा और थकान को भी दूर करता है।

शतावरी

शतावरी भी एक अद्भुत जड़ी बूटी है जिस की प्रकृति ठंडी होती है। यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। शतावरी पाचन को सुधारने का काम करती है। यह भूख ना लगने की समस्या को भी दूर करती है जिसके कारण वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

Also Read

More News

विदारीकंद

विदारीकंद एक पोषक जड़ी-बूटी है। जो वजन को बढ़ाने और मांसपशियों का विकास करने में मदद करती है। यह शरीर को पोषण प्रदान करते हुए भूख और पाचन में सुधार करने के लिए जाना जाता है।

गोक्षुरा

गोक्षुरा आयुर्वेद में आमतौर पर मांसपेशियों की वृद्धि और ताकत बढ़ाने के लिए उपयोग की जाने वाली एक जड़ी बूटी है। यह पाचन में सुधार, भूख बढ़ाने और स्वस्थ वजन बढ़ाने में मदद करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

द्राक्ष (अंगूर)

अंगूर को आयुर्वेद में वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना गया है। इसमें प्राकृतिक शर्करा पाई जाती है और शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। किशमिश, विशेष रूप से, वजन बढ़ाने के उद्देश्यों के लिए अक्सर सिफारिश की जाती है।

About the Author

... Read More