... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 9, 2018 11:37 AM IST
ठंड में बालों का कैसे रखें ख्याल ? ©Shutterstock
बालों का झड़ना ठंड के मौसम में और भी ज्यादा परेशान करता है। ठंड के मौसम में बालों की देखभाल करना सबसे जरूरी होता है। अगर ठंड के मौसम में बालों की सही देखभाल हो जाये तो इनमें अच्छी ग्रोथ हो जाती है। मजबूत व घने बालों के लिए ठंड के मौसम में कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स का उपयोग बहुत फायदेमंद होता है। ठंड के मोसम में बालों की ठीक से सफाई भी जरूरी होती है। हम यहां 5 ऐसे हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं जो ठंड के मौसम में बालों को मजबूत व घना बनाते हैं। तो आइए जानते हैं 5 बेहतरीन हर्ब्स जो बालों को करते हैं मजबूत। ये भी पढ़ेंः ठंड के मौसम में काली मिर्च का ऐसे करें उपयोग दूर रहेंगी बीमारियां।
नीम: ठंड के मौसम में बालों की सबसे बड़ी समस्या होती है स्कैल्प और खुजली। अगर आपके साथ भी इसकी समस्या है तो आपको नीम के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। नीम में एनल्जेसिक, एंटीइंफ्लेेट्री गुण होते हैं जो बालों की हर समस्या को दूर करते हैं। नीम के पत्तों को पीसकर बालों में हेयर मास्क की तरह उपयोग करना चाहिए।
लैवेंडर: लैवेंडर में एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो बालों के झड़ने को रोकने में मदद करते है और साथ ही उन्हें जड़ से मजबूत भी करते है। इसमें एंटी-रेपेलेंट गुण भी होते हैं जो बालों में होने वाले जूं को खत्म करने में मदद करता है। लैवेंडर के तेल को बालों पर लगाने से उनका विकास अच्छा होता है। ये भी पढ़ेंः रात में आजमाएं ये टिप्स, ठंड के मौसम में भी खिली-खिली रहेगी त्वचा।
आंवला: आंवला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है। कोलेजन बालों की वृद्धि को बढ़ाता है और विकास को सुनिश्चित करता है। आंवला के पाउडर को पानी में मिलाकर बालों के जड़ों पर लगाएं और उसे आधे घंटे तक छोड़ दें। फिर अच्छी तरह ठंडे पानी से उसे धो लें।
मेथी: मेथी एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इसमें एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों के विकास के लिए बहुत फायदमंद होते हैं। मेथी, आंवला, शीकाकाई और हिना का पेस्ट बना लें और उसे बालों की जड़ों तक लगाकर, आधे घंटे तक छोड़ दें। फिर थोड़ी देर बाद इसे धो लें। ये भी पढ़ेंः मेथी के बीज का पानी पीने से होते हैं ये 5 फायदे।
हिना: हिना में एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबियल और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जो बालों के विकास के साथ-साथ उनके लंबे होने के लिए भी फायदेमंद होता है। यह बालों की जड़ों से अत्यधिक तेल को निकालता है और क्लॉगिंग को बचाता है। हिना पाउडर और पानी के मिश्रण को आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर उसे अच्छी तरह बालों पर लगाएं। लगभग एक घंटे बाद इसे अच्छी तरह धो लें। इससे बाल मजबूत और घने होते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.