
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : August 9, 2021 5:52 PM IST
आयुर्वेद में शराब पीने यानी मद्यपान के कई फायदे बताए गए हैं। आप चाहे शराब पीने के शौकीन हो या ना हो मगर शराब में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो बीमारियों को दूर करने में हमारी मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद के जानकारों का मानना है कि यदि वैज्ञानिक तरीकों या मॉडरेशन में शराब का सेवन किया जाए तो यह हमें 5 तरीकों से लाभ पहुंचा सकते हैं।
आयुर्वेद शास्त्र शराब को लेकर दो तरह की बातें करते हैं एक तो यह कि शराब को अगर सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो यह टॉनिक का काम करता है, और यदि इसका सेवन अधिक मात्रा में दिया जाता है तो यह जहर बन जाता है। चरक संहिता में उस व्यक्ति के लिए सख्त दिशानिर्देश हैं जो शराब के हानिकारक प्रभावों को जानकर भी शराब का सेवन करना चाहते हैं।
अत्रेय आयुर्वेदिक केंद्र के डॉ एसपी श्रीजीत कहते हैं कि आयुर्वेद में मद्यपान के लाभों के बारे में विस्तृत और आसानी से समझा जाने वाला वर्णन किया गया है। शराब का सही तरीके से सेवन किया जाए तो शराब के निम्नलिखित 5 लाभ हैं।
View this post on Instagram