Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Herbs for Infection in hindi: कैसा भी हो इंफेक्शन उसे खत्म करने का काम करती हैं ये 4 जड़ी-बूटियां, प्राकृतिक रूप से इंफेक्शन हो जाता है कम

हम आपको ऐसी 4 जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये जड़ी-बूटियां।

Herbs for Infection in hindi: कैसा भी हो इंफेक्शन उसे खत्म करने का काम करती हैं ये 4 जड़ी-बूटियां, प्राकृतिक रूप से इंफेक्शन हो जाता है कम
कैसा भी हो इंफेक्शन उसे खत्म करने का काम करती हैं ये 4 जड़ी-बूटियां, प्राकृतिक रूप से इंफेक्शन हो जाता है कम

Written by Jitendra Gupta |Published : December 20, 2021 12:55 PM IST

पहले भी कई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो चुका है कि ज्यादातर भारतीयों में पोषक तत्वों की कमी एक चिंता का विषय बनी हुई है। सही डाइट न होने की वजह से चाहे बूढ़े हो या फिर जवान सभी में थोड़ी से लेकर बहुत ज्यादा तक पोषक तत्वों की कमी जरूर होती है। यही कारण है कि बहुत से लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और वो बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं। ज्यादातर भारतीयों में प्रोटीन, विटामिन डी, आयरन, विटामिन बी12 और फोलेट जैसे पोषक तत्वों की कमी पाई जाती है, जो कि बहुत आम है। लेकिन कोरोना काल में हमारा स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, जिसके लिए हमारा इम्यून सिस्टम दुरुस्त होना चाहिए। हमारा इम्यून सिस्टम अगर दुरुस्त रहेगा तो हम कम बीमार पड़ेंगे, जिसके लिए जरूरी है पोषक तत्वों की कमी न हो। इस लेख में हम आपको ऐसी 4 जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये जड़ी-बूटियां।

4 जड़ी-बूटियां, जो करती हैं इम्यूनिटी बूस्ट

गुड्डुची (गिलोय)

गिलोय को ही गुड्डुची कहा जाता है, जो बरसों से प्रयोग में लाई जाने वाली जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में इस जड़ी-बूटी को सबसे मूल्यवान जड़ी-बूटी करार दिया गया है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ संक्रमण से लड़ने, लंबे जीवनकाल और याददाश्त को बढ़ाने में मदद करती है। गिलोय का इस्तेमाल श्वसन समस्याओं जैसे ब्रोंकाइटिस और अस्थमा से राहत दिलाने के साथ-साथ पुरानी से पुरानी खांसी को दूर करने में भी किया जाता है।

अश्वगंधा

अश्वगंधा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल भारत, मध्य एशिया और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में किया जाता है। इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल पांरपरिक दवाओं में बरसों से होता आ रहा है। अश्वगंधा न सिर्फ दर्द को कम करने का काम करती है बल्कि ये सूजन और आपकी रिकवरी में भी काफी मदद करती है। ये जड़ी-बूटी इतनी फायदेमंद है कि अगर आपको रात में नींद नहीं आती है या फिर आप तनाव से ग्रस्त रहते हैं तो इसका इस्तेमाल इन दोनों में कर राहत पाई जा सकती है।

तुलसी

तुलसी का सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए किया जाता है। तुलसी में मौजूद एंटी-माइक्रोबियाल गुण श्वसन समस्याओं को दूर करने में काफी कारगर सिद्ध होते हैं। इतना ही नहीं ये जड़ी-बूटी संक्रमण से सुरक्षा भी प्रदान करती है और चिंता, अवसाद व थकान जैसी स्थितियों में फायदेमंद साबित होती है। तुलसी का इस्तेमाल छाती में जमा बलगम को निकालने और खांसी को खत्म करने के लिए भी किया जाता है। इस जड़ी-बूटी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आंवला

आंवला के ढेर सारे फायदे होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करता है। आंवला हमारे शरीर के जरूरी अंगों जैसे लिवर, दिल, दिमाग और फेफड़ों के सही तरीके से काम करने में बेहद प्रभावी साबित होता है। आंवला में विटामिन सी, एमिनो एसिड, पेक्टिन और एंटी-ऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने का काम करते हैं।

About the Author

... Read More