... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 17, 2022 6:57 PM IST
गर्मी में कब्ज की समस्या बढ़ाते हैं ये 3 फूड्स, ज्यादा खाया तो शौच करना भी हो जाएगा मुश्किल
गर्मी के मौसम में अगर लू चले तो आप समझ सकते हैं कि परेशानी कितनी ज्यादा है। लू अपने साथ ढेर सारी स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आती है, जिसमें से एक है कब्ज। देश के अलग-अलग हिस्सों में पारा 50 के पार पहुंच चुका है और ये हमारी सेहत के लिए किसी भी प्रकार से ठीक नहीं है। हालांकि आप पर्याप्त उपाय और एहतियाती कदम उठाकर अपना स्वास्थ्य दुरुस्त रख सकते हैं, बस आपको पर्याप्त पानी और सही पोषण की जरूरत है, जो आपके शरीर को फिट रखने का काम करेंगे।
अगर आपको अक्सर गर्मियों में कब्ज की परेशानी हो जाती है, तो आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भाव्शर ऐसे कुछ फूड्स से दूरी बनाने की सलाह दे रही हैं, जो आपकी इस परेशानी को बढ़ा सकते हैं। इस लेख में आयुर्वेदाचार्य आपको गर्मी के दिनों में कब्ज की परेशानी बढ़ाने वाली चीजों के बारे में बता रही हैं, जो आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
आयुर्वेद में जीरा को एक चमत्कारी औषधी के रूप में संज्ञा दी गई है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करने का काम करता है। जीरा का अर्थ है सही पाचन। जीरा न सिर्फ शरीर में पित्त (पाचन को दुरुस्त करने) को बढ़ाने का काम करता है बल्कि खाने में बहुत हल्का भी होता है। जीरा सूखा हुआ होता है, जिसे बासी मुंह भी चबाया जा सकता है। जीरा न सिर्फ भूख को बढ़ाने का काम करता है बल्कि दस्त जैसी समस्या में आराम पहुंचाता है। लेकिन कब्ज की परेशानी में जीरा न खाएं क्योंकि ये आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।
आयुर्वेद की मानें तो दही को पचाना थोड़ा मुश्किल होता है और ये शरीर में अवशोषक की तरह काम करता है इसलिए कब्ज की परेशानी में इसके सेवन से बचना चाहिए। दही आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है और प्रृकति में गर्म होता है लेकिन इसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए कब्ज की परेशानी में इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
अगर आप ये सोचते हैं कि कैफीन आपको कब्ज की परेशानी से आराम दिला सकती है तो आप बिल्कुल गलत हैं। कैफीन का सेवन आपको डिहाइड्रेट कर सकता है और आपकी परेशानी को बिगाड़ सकता है। हममें से ज्यादातक लोगों का मानना है कि कैफीन हमारे पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम दिलाता है, जिसकी वजह से आपको शौच में परेशानी नहीं होती लेकिन कैफीन शरीर में पानी को सोख लेता है, जिसकी वजह से पाचन क्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और आप कब्ज का शिकार हो जाते हैं।