PCOS में ये 2 मसाले देते हैं हर महिला को आराम! जानें पीसीओएस में आराम पहुंचाने वाले आयुर्वेदिक नुस्खे

Spices for PCOS : पीसीओएस या पीसीओडी के कारण अभी भी अज्ञात हैं और डॉक्टर इसे पर्यावरण और प्रजनन फैक्टर्स के कारण होने वाली स्थिति के रूप में पहचानते हैं। जानें कैसे मिलेगा आराम।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 17, 2022 10:50 AM IST

Spices for PCOS : पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) या पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज) एक ऐसी स्थिति है जो महिलाओं में हार्मोनल विकार का कारण बनती है। इसमें महिला के शरीर में पुरूष हार्मोन की अधिक मात्रा का उत्पादन होता है। हालांकि पीसीओएस या पीसीओडी के कारण अभी भी अज्ञात हैं और डॉक्टर इसे पर्यावरण और प्रजनन फैक्टर्स के कारण होने वाली स्थिति के रूप में पहचानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद ऐसे 2 मसाले हैं, जो आपको इस परेशानी को कम करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञ और वेदक्योर के संस्थापक डॉ. विकास चावला आपको ऐसे 2 मसालों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 2 मसाले।

पीसीओडी के लक्षण (PCOS Symptoms in hindi)

• पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं मुख्यतः अनियमित मासिक चक्र, गर्भावस्था में परेशानी अथवा देरी, असामान्य घने बालों का विकास, मधुमेह और विभिन्न प्रकार के हृदय रोगों जैसी दीर्घकालिक स्थितियों का कारण बनती हैं। यह एक महिला के मासिक धर्मऔर प्रजनन स्वास्थ्य और कारणों को बाधित करता है। गंभीर मामलों में, यह अवांछित गर्भपात और प्रजनन बांझपन का कारण भी बन सकता है।

• बालों का झड़ना और वजन का बढ़ना भी पीसीओडी के मुख्य दो लक्षण हैं।

• अधिक वजन बढ़ने से भी शरीर सुस्त, निष्क्रिय और अकर्मण्य हो जाता है।

• मोटापा पीसीओडी का सबसे बड़े परिणामों में से एक है। यह महिलाओं के लिए एक बड़ी परीक्षा का कारण बनता है और उनके मानसिक & शारीरिक स्वास्थ्य को बाधित भी करता है।

• पीसीओडी से बचने के लिए महिलाएं बहुत ज्यादा सोचने लगती हैं और क्रैश डाइट का सहारा लेती हैं। यह सभी मामलों में विनाशकारी साबित होता है।

पीसीओडी के आयुर्वेदिक उपचार: (Ayurvedic tips for PCOS)

अश्वगंधा और हल्दी

ये दो उपाय हैं जो पीसीओएस के इलाज के लिए आयुर्वेदिक विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए हैं। कैसे कर सकते हैं इसे यूज।

डॉ. विकास चावला का कहना है कि आप अश्वगंधा को डिटॉक्स ड्रिंक या गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं। पीसीओएस की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना हल्दी वाले दूधका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा जीवनशैली में बदलाव बहुत जरूरी है। फलों, हरी सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन बढ़ाएं और मैदा और तेलयुक्त भोजन का सेवन कम करें।

एक्सरसाइज

डॉ. विकास चावला का कहना है कि जिन महिलाओं को पीसीओएस है, उनके लिए योग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी फायदेमंद मानी जाती हैं। यह अनावश्यक तनाव को दूर करता है, सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, और शरीर और दिमाग में आशावादी वाइब्स भेजता है।