Aloe Vera For PCOS: हर 5 में से एक महिला पीसीओएस की है शिकार, जानिए PCOS में क्यों फायदेमंद है एलोवेरा

पीसीओएस एक गंभीर समस्या है, जिससे अधिकांश महिलाएं पीड़ित हैं, इसका उपचार करने के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 3, 2021 5:48 PM IST

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic Ovary Syndrome) या पीसीओएस, यह एक ऐसी समस्या है जिससे हर पांच में से एक महिला पीड़ित है। पीसीओएस के कारण होने वाले दर्द और सूजन को साधारण उपचार से तो ठीक किया जा सकता है। मगर पीसीओएस (PCOS) का जड़ से उपचार करने के लिए ज्यादातर डॉक्टर आहार और जीवन शैली में बदलाव की सलाह देते है। साथ ही कुछ औषधियां हैं जिनके माध्यम से पीसीओएस पर काबू पाया जा सकता है। इनमें एलोवेरा प्रमुख है। एलोवेरा (Aloe Vera) में 50 से अधिक एक्टिव विटामिन, एंजाइम, मिनरल और एसिड होते हैं, जो शरीर को उनके हार्मोन के लेवल को संतुलित करने में मदद करते हैं।

फ्रेश एलोवेरा में एंटीसेप्टिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पीसी ओर से प्रेरित मुहांसों और सिस्ट के उपचार में मदद करते हैं एलोवेरा के गुण पीसीओएस के कारण हुए मुहांसों के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपचार माना जाता है। अन्य क्रीम के मुकाबले मुंहासे के लिए एलोवेरा का प्रभाव बहुत ही तीव्र और दीर्घकालिक होता है।

एलोवेरा खाने पर पीसीओएस के दूसरे लक्षणों को ठीक करने में भी मदद मिलती है। यह हार्मोन को उनके प्राकृतिक स्तर पर बहाल करने में मदद करता है। शरीर में हार्मोन के स्तर को संतुलित करता है और शरीर को इन्सुलिन रेजिस्टेंस में सुधार करने में भी मदद करता है; जिसे आमतौर पर पीसीओएस को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

तमाम अध्ययनों यह साबित हुआ है कि जब भी एलोवेरा का सेवन किया जाता है तो उससे ओवेरियन स्टेरॉयड की स्थिति को रिस्टोर करने के साथ आवश्यक स्टीरॉयडोजेनिक एक्टिविटी को बदल कर पीसीओएस के उपचार में मदद मिलती है। पीसीओएस रोगी में एलोवेरा एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल और प्लाज्मा ट्राइग्लिसराइड के स्तर को संतुलित करने में मदद की है। अध्ययनों की माने तो एलोवेरा पीसीओएस से छुटकारा दिला सकता है।

एलोवेरा जूस अपने हाइड्रेटिंग गुणों के लिए जाना जाता है और शरीर को डिटॉक्स करता है यह शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है हालांकि वर्तमान जीवन शैली ऐसी बन गई है कि शरीर में विषाक्त पदार्थों का ढेर लग गया है जिस से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का सेवन बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। पीसीओएस में एलोवेरा का सेवन करने से पहले अपने आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source