Advertisement

रितिका शर्मा

एक अनुभवी सीनियर डाइटीशियन और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट हैं, जो वर्तमान में Sarvodaya Hospital, सेक्टर-8, फरीदाबाद में सेवाएं दे रही हैं। वे हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के जरिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की ओर मार्गदर्शन करने में विशेषज्ञता रखती हैं। रितिका शर्मा ने पोषण से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं जैसे मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉइड और पाचन तंत्र संबंधी परेशानियों के लिए व्यक्तिगत डाइट प्लान तैयार करने में विशेष अनुभव प्राप्त किया है। उनका मानना है कि सही खानपान न केवल बीमारियों को दूर रख सकता है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बना सकता है। वे रोगियों की मेडिकल हिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए उनके लिए वैज्ञानिक और प्रैक्टिकल न्यूट्रिशन गाइडलाइन तैयार करती हैं। उनकी सौम्य व्यवहार और विशेषज्ञता के कारण मरीज उन पर भरोसा करते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ रहने की प्रेरणा पाते हैं।