डॉक्टर वरुण मित्तल किडनी ट्रांसप्लांट और एडवांस रोबोटिक यूरोलॉजिक कैंसर सर्जरी में विशेषज्ञ हैं। हाल में वह आर्टेमिस हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह एक 10 सालों से अधिक समय से प्रतिष्ठित संस्थानों में सफल Kidney Transplant Program में प्रमुख व्यक्तियों में से एक रहे हैं। उन्होंने MBBS, MS (General surgery), M.Ch. (Urology and Kidney Transplant), SGPGIMS Lucknow, DNB (Genitourinary Surgery) की डिग्रियां हासिल की हैं। उनका शैक्षणिक करियर उपलब्धियों से भरा रहा है और उन्हें AMASI द्वारा सर्वश्रेष्ठ रोबोटिक सर्जरी वीडियो के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। वह 2015 में अमेरिकन यूरोलॉजिक एसोसिएशन द्वारा इंटरनेशनल ट्रैवल फेलोशिप पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं।