Advertisement

डॉ. सूनु उदानी

डॉ. सूनु उदानी एक जानी मानी डॉक्टर और इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल मेडिसिन के फेलो और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की लाइफटाइम सदस्य भी हैं। पीडियाट्रिक में उनके 25 साल से ज्यादा के अनुभव ने उन्हें बाल चिकित्सा और बाल देखभाल के क्षेत्र में पहचान दिलाई है। उन्होंने ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जे.जे. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स से MBBS और MD की शिक्षा प्राप्त की है। वह इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के जीईएम (गोल्डन ऑवर इमरजेंसी मेडिसिन) कोर्स की राष्ट्रीय संयोजक रह चुकी हैं।