डॉ. राजशेखर चक्रवर्ती मदरासु हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स में नेफ्रोलॉजी और ट्रांसप्लांट सेवाओं के क्लिनिकल डायरेक्टर और एचओडी (HOD) हैं, जिन्हें चिकित्सा क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव प्राप्त है। डॉ. चक्रवर्ती ने मैसूर विश्वविद्यालय के जेएसएस मेडिकल कॉलेज से अपनी MBBS डिग्रीए 1992-1993 प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने जेएसएसएमसी अस्पताल, मैसूर विश्वविद्यालय में अपनी एक साल की इंटर्नशिप पूरी की। इसके बाद साल 1997 में उन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय के जेएसएसएमसी से ही इंटरनल मेडिसिन में अपनी MD की डिग्री हासिल की। डॉ. मदरासु न केवल किडनी ट्रांस्प्लांट और क्रिटिकल केयर नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जटिल किडनी सर्जरी और विदेशी मरीजों के सफल इलाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेषज्ञता और नेतृत्व में यशोदा हॉस्पिटल का नेफ्रोलॉजी विभाग आज अत्याधुनिक डायलिसिस और हाई-रिस्क किडनी ट्रांसप्लांट के लिए भारत के प्रमुख केंद्रों में से एक बन गया है।