Advertisement

डॉक्टर मोनिका शर्मा

डॉ. मोनिका शर्मा एक प्रसिद्ध और जानी-मानी एंडोक्रिनोलॉजिस्ट है। वह हार्मोन्स से जुड़ी बीमारियों का इलाज करती हैं। डॉ. मोनिका डायबिटीज, थायराइड, ऑस्टियोपोरोसिस और पीसीओडी से पीड़ित मरीजों का इलाज करती हैं। उन्हें इस क्षेत्र में लगभग 16 वर्षों का अनुभव है। इस समय वह आकाश हेल्थकेयर में सीनियर कंसल्टेंट- एंडोक्रिनोलॉजी में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2009 में राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज, कालवा, ठाणे से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद, साल 2013 में श्रीमती एनएचएल म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज, गुजरात विश्वविद्यालय से एमडी (जनरल मेडिसिन) किया है और साल 2018 में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से डीएनबी (एंडोक्रिनोलॉजी) की पढ़ाई की है।