डॉ. सत्येंद्र कटेवा, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हीमैटो-ऑन्कोलॉजी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट और पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर हैं। वे बच्चों और वयस्कों में ब्लड कैंसर (ल्यूकेमिया, लिम्फोमा) और थैलेसीमिया जैसी ब्लड से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञ हैं। डॉ. कटेवा हल्द्वानी के श्री राम हॉस्पिटल में हर महीने के तीसरे गुरुवार को ओपीडी (OPD) सेवाएं भी प्रदान करते हैं।
शिक्षा की बात करें, तो इन्होंने एमबीबीएस - सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर (1998) और डीएनबी (बाल रोग) - सर गंगा राम अस्पताल, दिल्ली - (2007) की उपाधि हासिल की है।
इतना ही नहीं, इन्होंने पीडियाट्रिक हीमेटो-ऑन्कोलॉजी और BMT- सर गंगा राम अस्पताल (SGRH), दिल्ली (2009), पीडियाट्रिक हीमेटो-ऑन्कोलॉजी और BMT - टोरंटो विश्वविद्यालय- कनाडा (2011) से फेलोशिप किया है।