डॉ. रीता बख्शी एक जानी मानी और अनुभवी गायनेकोलॉजिस्ट और फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट हैं, जिन्हें प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने Lady Hardinge Medical College से MBBS, फिर Safdarjung Hospital से DGO (Diploma in Gynecology and Obstetrics) और MD (Doctor of Medicine in Obstetrics & Gynaecology) किया है। उन्होंने हजारों दंपत्तियों को माता-पिता बनने का सुख दिया है। IVF, IUI और ICSI जैसे इलाज में उनकी विशेषज्ञता उन्हें देश की अग्रणी डॉक्टरों में शामिल करती है। वे RISAA IVF की संस्थापक हैं और गर्भधारण में समस्या झेल रहे कपल्स को मेडिकल और भावनात्मक रूप से सपोर्ट देने में विश्वास रखती हैं। उनका मानना है कि सही समय पर इलाज और जागरूकता से संतान सुख संभव है।