Advertisement

डॉ राहुल चौधरी

ENG
डॉ राहुल चौधरी जानें-मानें और एक बेहद अनुभवी स्पाइन सर्जन (Spine Surgeon) हैं। उनके पास ऑर्थोपेडिक (Orthopedics) और स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में 23 साल से भी ज्यादा का टोटल एक्सपीरियंस है। वह वर्तमान में मणिपाल हॉस्पिटल, बानेर में कंसलटेंट स्पाइन और स्कोलियोसिस सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ राहुल की स्पेशलिटी की बात करें तो वे स्लिप डिस्क, साइटिका, स्पाइनल स्टेनोसिस और स्कोलियोसिस के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। उन्होंने अपनी एमबीबीएस और एमएस ऑर्थोपेडिक (MS Orthopaedics) की पढ़ाई मुंबई के प्रतिष्ठित केईएम हॉस्पिटल (KEM Hospital) और सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज से पूरी की है। अपनी बेसिक पढ़ाई के बाद, उन्होंने अमेरिका में 3 साल की एडवांस स्पाइन सर्जरी ट्रेनिंग और फेलोशिप हासिल की। उन्होंने न्यूयॉर्क के 'हॉस्पिटल फॉर स्पेशल सर्जरी' और मिनियापोलिस के 'ट्विन सिटी स्पाइन सेंटर' जैसे वर्ल्ड क्लास संस्थानों में काम किया है।