Advertisement

डॉ. प्रभात रंजन

डॉ. प्रभात रंजन एक जाने-माने डॉक्टर हैं। वह इस वक्त आकाश हेल्थकेयर में सीनियर कंसल्टेंट-इंटरनल मेडिसिन के रूप में कार्यरत हैं। वह उच्च रक्तचाप, हृदय विफलता, कोरोनरी धमनी रोग, सभी प्रकार के फुफ्फुसीय विकार (सीओपीडी, अस्थमा, एलर्जी, निमोनिया), संक्रामक विकार, टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू बुखार, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, रूमेटाइड गठिया जैसे रोगों का इलाज करते हैं। उन्होंने के.एम.सी., मणिपाल से एमबीबीएस करने के बाद, दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से डीएनबी मेडिसिन की पढ़ाई की है। उन्हें उच्च रक्तचाप, हेपेटाइटिस, सिरदर्द, फेफड़ों के विकार और संक्रामक रोगों जैसी कई बीमारियों के इलाज में विशेषज्ञता हासिल है।