डॉ. सरदा वाणी एन, हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स में एक प्रतिष्ठित सीनियर कंसल्टेंट, गायनेकोलॉजिस्ट एंड ऑब्सेटिक एक्सपर्ट हैं। उन्हें हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, मिनिमल एक्सेस सर्जरी (लैप्रोस्कोपी और रोबोटिक) और इनफर्टिलिटी के ट्रीटमेंट में महारत हासिल है। इन्हें 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
शिक्षा की बात करें, तो इन्होंने एसबीबीएस, काकतीय मेडिकल कॉलेज, वारंगल और डीएनबी (Obstetrics and Gynecology), गांधी मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद से हासिल की है। इतना ही नहीं, डॉ. सरदा के पास कई प्रतिष्ठित योग्यताएं हैं, जिनमें कॉस्मेटिक गायनोकोलॉजी और मेडिकल जेनेटिक्स में फेलोशिप शामिल हैं। उन्होंने फेटल मेडिसिन फाउंडेशन, यूके से फेटल मेडिसिन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है और रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट की मेंबर भी हैं।