डॉ. मिहिर थानवी जयपुर के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में कुल 19 वर्षों का अनुभव है। उनकी स्पेशलिटी मुख्य रूप से ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइन सर्जरी में है, जहां वे हड्डियों और रीढ़ से जुड़ी जटिल समस्याओं का इलाज करते हैं। उन्होंने महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज, जयपुर से 2008 एमबीबीएस और 2012 में एमएस (Ortho) की डिग्री हासिल की। साथ ही डॉ. थानवी ने यूनाइटेड के प्रसिद्ध Ninewells Hospital & Medical School, Dundee) एमसीएच ऑर्थोपेडिक्स (MCh Ortho) की डिग्री ली। वे जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, नी एंड हिप सर्जरी, आर्थ्रोस्कोपिक प्रोसीजर और स्पोर्ट्स इंजरी के उपचार में माहिर हैं। वर्तमान में वे अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल , लाल कोठी, जयपुर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।