डॉ. मीरा राघवन एक बेहद प्रतिष्ठित और वरिष्ठ ऑब्सटेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट हैं, जिन्हें महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल और स्त्री रोग संबंधी प्रक्रियाओं के क्षेत्र में 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में कंस्लटेंट यूरोगाइनेकोलॉजिस्ट एंड रोबोटिक सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉ. राघवन की स्पेशलिटी में प्रमुख रूप से हाई रिस्क प्रेगनेंसी मैनेजमेंट, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, यूरोगायनेकोलॉजी और इनफर्टिलिटी मैनेजमेंट में है। उन्होंने अपनी MBBS मद्रास मेडिकल कॉलेज से की और इसके बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन से अपनी DNB की पढ़ाई पूरी की। अपनी स्पेशलिटी को और ज्यादा बढ़ाने के लिए डॉ. मीरा ने यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल और रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट से यूरोगायनेकोलॉजी में फेलोशिप प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, उनके पास फैकल्टी ऑफ फैमिली प्लानिंग से डिप्लोमा भी है।