डॉ. लिपि शर्मा एक एक्सपीरियंस्ड ऑब्सटेट्रिशियन एंड गाइनेकोलॉजिस्ट हैं, जिन्हें इस फील्ड में 12 वर्षों से भी अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे नोएडा स्थित शारदा केयर में एक एक्सपीरियंस्ड कंसल्टेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इनकी स्पेश्लिटी में इनफर्टिलिटी प्रॉब्लम्स, मैन्स्ट्रुअल प्रॉब्लम्स, हार्मोनल प्रॉब्लम्स, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी आदि शामिल है। डॉ. शर्मा ने अपनी MBBS' की डिग्री लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज दिल्ली से प्राप्त की और उसके बाद उन्होंने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बिकानेर से MS (Obstetrics & Gynaecology)' में विशेषज्ञता हासिल की। शारदा केयर से जुड़ने से पहले डॉ. शर्मा यथार्थ हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल और मेट्रो हॉस्पिटल जैसे बड़े अस्पतालों के साथ काम कर चुकी हैं।