डॉक्टर हिमांशु सिंह एक कुशल आयुर्वेद फिजिशियन और पंचकर्म विशेषज्ञ हैं। उनके पास इस क्षेत्र में लगभग 2 साल का अनुभव है, जिसमें उनकी इंटर्नशिप और प्रोफेशनल प्रैक्टिस शामिल है। वर्तमान में, डॉक्टर हिमांशु मऊ, उत्तर प्रदेश में 'श्री विश्वगोरक्ष आयुर्वेद एंड पंचकर्म क्लिनिक' में बतौर डॉक्टर कार्यरत हैं। डॉक्टर हिमांशु की मुख्य विशेषज्ञ अग्नि और विद्ध कर्म में है, जिसमें वे एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नागपुर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, टकलघाट और श्री आयुर्वेद महाविद्यालय, नागपुर में भी अपनी इंटर्नशिप पूरी की है। अलग-अलग जगह इंटर्नशिप प्रैक्टिस करके उन्होंने आयुर्वेद से जुड़े कई महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए। उन्होंने महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, नासिक से बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) की डिग्री प्राप्त की है।