डॉ. हेमंत एच आर के पास क्रिटिकल केयर मेडिसिन में 24 साल से अधिक का अनुभव है। वह एक सीनियर कंसलटेंट और हेड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी स्पेशलिटी क्रिटिकल केयर मेडिसिन है, जिसमें उन्हें बेहद एक्सपर्ट माना जाता है। वर्तमान में डॉ. हेमंत, बेंगलुरु, इन्फेन्ट्री रोड़ पर स्थित स्पर्ष हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड- क्रिटिकल केयर मेडिसिन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके पास गंभीर रूप से बीमार पेशेंट्स की देखभाल करने का दो दशकों से ज्यादा का गहरा अनुभव है। उनकी एक्सपर्टीज में मेडिकल इमरजेंसी, पोस्ट-सर्जिकल केयर, ट्रॉमा, कार्डिएक कंडीशंस के साथ-साथ न्यूरोलॉजिकल और न्यूरोसर्जिकल कॉम्प्लिकेशंस का मैनेजमेंट शामिल है। इसके अलावा वे एंटीबायोटिक स्टीवर्डशिप, क्रिटिकल केयर में अल्ट्रासोनोग्राफी, एआरडीएस मैनेजमेंट और आईसीयू में रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी में भी विशेष योग्यता रखते हैं।