मणिपाल हॉस्पिटल खराडी, पुणे में डॉ. दिपाली पटेल प्रसूती और स्त्रीरोग (गायनेकोलॉजी) विभाग में कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही हैं। उनके पास एमबीबीएस और एमडी (स्त्रीरोग व प्रसूती) की डिग्री है। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निदान और उपचार में उन्हें एक दशक से अधिक का अनुभव है। डॉ. दिपाली पटेल ने गर्भावस्था की जटिलताओं, उच्च जोखिम वाली प्रेगेंसी, सामान्य और सिजेरियन डिलीवरी, मासिक धर्म की समस्याओं, पीसीओएस और रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) जैसे मामलों में विशेषज्ञता प्राप्त की है। उन्होंने एमबीबीएस की शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित जीएसएमसी और केईएम हॉस्पिटल, मुंबई से अध्ययन किया और एमडी की उपाधि भी यहीं से हासिल की। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। डॉ. दिपाली अपनी संवेदनशीलता और विशेषज्ञता के लिए मरीजों के बीच खास पहचान रखती हैं।