डॉ. धरम पी. पांडे एक बेहद अनुभव डॉक्टर हैं, जिनके पास फिजियोथेरेपी और मेडिकल रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में 20 वर्षों से भी अधिक का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वे डायरेक्टर, सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन साइंस, शारदा केयर हेल्थसिटी के रूप में कार्यरत हैं। उनकी स्पेशलिटी की बात करें तो वे न्यूरो-फिजियोथेरेपिस्ट हैं और उनकी मुख्य विशेषज्ञता न्यूरो और स्पाइन रिहैबिलिटेशन में है। वे विशेष रूप से स्ट्रोक और स्पाइनल कॉर्ड इंजरी जैसी गंभीर स्थितियों के बाद मरीजों की रिकवरी और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने न्यूरोलॉजिकल फिजियोथेरेपी में पी.एच.डी. (Ph.D.) की है। इसके साथ ही, उन्होंने मणिपाल यूनिवर्सिटी से एम.बी.ए. (MBA), IIM कोझिकोड से eMDP AOMA और स्पेन से ओस्टियोपैथी में डी.ओ. (DO) की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने वैश्विक स्तर के संस्थानों जैसे जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, इंपीरियल कॉलेज लंदन और राइस यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ, स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट और क्वालिटी कंट्रोल जैसे विषयों में उन्नत सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं।