Advertisement

डॉ. अनिल रहेजा

डॉ. अनिल रहेजा जाने-माने व बेहद अनुभवी ऑर्थोपेडिक्स व स्पाइन स्पेशलिस्ट हैं और इस क्षेत्र में उन्हें 26 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह दिल्ली के करोल बाग स्थित Apollo Spectra Hospital में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. रहेजा की स्पेशलिटी की बात करें तो उन्हें मस्कुलोस्केलेटल विकारों के जटिल उपचार और प्रबंधन में विशेषज्ञता हासिल है, जिसमें विशेष रूप से उन्हें घुटने और कूल्हे की रिप्लेसमेंट सर्जरी का माहिर माना जाता है। उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) से 1993 में एमबीबीएस और 1997 में एमएस (Orthopaedics) की उपाधि प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने University of Seychelles, American Institute of Medicine से M.Ch (Orthopaedics) की उच्च शिक्षा 2011 में पूर्ण की।