डॉ. आदित्य सतीश कुलकर्णी जाने-माने पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट हैं और अभी मुंबई के नारायण हेल्थ SRCC चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल से जुड़े हैं। उन्हें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में 13 साल का अनुभव है और उन्होंने भारत के अलग-अलग शहरों में एक एक्सपर्ट गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट के तौर पर काम किया है। इन्हें जाने-माने अस्पतालों में काम करने का एक्सपीरियंस है।
शिक्षा की बात करें, तो 2012 में इन्होंने डॉ. वैशम्पायन मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की है 2018 में डॉ. डीवाई पाटिल विद्यापीठ से MD पीडियाट्रिक्स की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा 2020 में किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल, पुणे से पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में फेलोशिप और 2022 में जसलोक हॉस्पिटल, मुंबई से हेपेटो ट्रांसप्लांट में फेलोशिप की उपलब्धि हासिल की है।