
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 5, 2020 12:31 AM IST
World Asthma Day 2020: अस्थमा के मरीजों के लिए ये हैं दो बेस्ट योगासन, नियमित करें अभ्यास। © Shutterstock.
World Asthma Day 2020: अस्थमा का इलाज आप कुछ योगासन (Yogasana for asthma patient) और मुद्रा लगाकर भी कर सकते हैं। अस्थमा में सांस नली में म्यूकस जमा हो जाता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। सूजन के कारण सांस नली सिकुड़ जाती है। इस कारण रोगी की सांस की लम्बाई बहुत घट जाती है और सीने में जकड़न का अनुभव होता है। अधिक धूल-मिट्टी, दूषित वायु और सर्दी के दिनों में यह बीमारी बढ़ जाती है। अस्थमा के रोगियों को हमेशा दायीं करवट लेटना चाहिए। गर्म तासीर वाली चीजें खानी चाहिए बशर्ते उन्हें बवासीर की समस्या न हो। आसनों में शीर्षासन, शलभासन, भुजंगासन, सर्वांगासन, वीरासन, धनुरासन, ऊष्ट्रासन, सुप्त वीरासन और पश्चिमोत्तानासन अस्थमा में उपयोगी है। प्राणायाम में नाड़ीशोधन प्राणायाम, उड्डियान बंध और सूर्यभेदी प्राणायाम लाभकारी हैं।
अस्थमा (Asthma patient) होने पर सुबह-शाम खुली हवा में 15-15 मिनट का अनुलोम-विलोम करना चाहिए। दमे के रोगी (Yoga for asthma patient) यदि एक-एक घंटे पर बायीं नासिका को बंद कर सिर्फ दायीं नासिका से दो-तीन मिनट के लिए सांस लें और छोड़ें, तो फायदा होगा। एक बार में हमारी एक ही नासिका चलती है। दमे के अटैक (Asthma attack) के समय जो नासिका चल रही हो, उसे बंद कर देने से दमा जड़ से समाप्त हो सकता है। इस रोग में कुछ मुद्राओं जैसे अपानवायु मुद्रा, प्राण मुद्रा और सूर्य मुद्रा करना भी लाभकारी है। लेकिन सबसे ज्यादा असरदार है अस्थमा मुद्रा।
दोनों हाथों की मध्यमा उंगलियों को मोड़कर उनके नाखूनों को आपस में मिला दें। शेष उंगलियों को सीधा और एक-दूसरे से थोड़ा अलग रखें। अस्थमा मुद्रा (Asthma mudra) को करीब 5-5 मिनट पांच बार करें। लाभ अवश्य होगा।
World Asthma Day 2020: कब हुई ‘विश्व अस्थमा दिवस’ की शुरुआत, महत्व, थीम, अस्थमा के लक्षण जानें सबकुछ
पेट के बल लेटकर सांस भरते हुए कमर से ऊपर वाला हिस्सा आगे की ओर उठाएं। पैर आपस में मिले रहें। गर्दन को पीछे की ओर मोड़ें और कुछ पल इसी अवस्था में रखें। सांस को सहज हो जाने दें। कुछ देर रुकें, ताकि दबाव रीढ़ के निचले हिस्से पर पड़े। सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे वापस आएं। गर्दन पीछे रखें और धीरे-धीरे पहले छाती तथा बाद में सिर को भी जमीन से लग जाने दें। प्रतिदिन भुजंगासन (Bhujangasana in Asthma) करके देखें, कुछ ही दिनों में फायदा (Yogasana for asthma patient) नजर आने लगेगा।